लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में तख्तापलट विरोधियों ने अल्पसंख्यक समुदाय समर्थित सरकार बनाने का दावा किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:25 IST

Open in App

यंगून, 16 अप्रैल (एपी) म्यांमा में सत्ता पर काबिज जुंटा के विरोधियों ने शुक्रवार को राजनीतिक विद्रोह कर दिया और कहा कि उन्होंने आंग सान सू ची के सत्ता से बाहर किए गए मंत्रिमंडल और बड़े नस्ली अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों के साथ एक अंतरिम राष्ट्रीय एकता सरकार बनाई है।

यह घोषणा आसियान द्वारा म्यांमा के संकट को सुलझाने की कूटनीतिक पहल की पूर्व संध्या पर की गई है। दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) अगले हफ्ते शिखर सम्मेलन कर सकता है।

जुंटा द्वारा हिंसक कार्रवाई तख्तापलट के खिलाफ विरोध को रोकने में असफल रही है और अब जब सेना सीमाई इलाकों में अल्पसंख्यक नस्ली समुदायों तक इस जंग को लेकर चली गई है तो कुछ आसियान सदस्यों का मानना है कि यह संकट क्षेत्रीय स्थिरता को परेशानी में डाल रही है।

तख्तापलट के विरोधी अपने विरोध को मजबूत करने के लिए नस्ली अल्पसंख्यक समुदायों के साथ गठबंधन करना चाह रहे थे। दशकों तक अल्पसंख्यकों को सीमाई क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता के लिए संघर्षों में कभी शामिल किया जाता था कभी नहीं।

यह स्पष्ट नहीं है कि अल्पसंख्यक राजनीतिक संगठन औपचारिक तौर पर गठबंधन में शामिल हुए हैं या नहीं लेकिन उनकी रैंक की प्रमुख हस्तियों की नियुक्ति सेना के खिलाफ संयुक्त संघर्ष के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है जो निश्चित तौर पर तख्तापलट के खिलाफ जारी अभियान को बल देगी।

राष्ट्रीय एकता सरकार इससे पहले तख्तापलट के ठीक बाद बनाई गई कमिटी रिप्रेजेंटिंग पिदॉन्गशु ह्लुतॉव से थोड़ी ऊपर है जिसे निर्वाचित सांसदों ने बनाया था जिनको सेना ने उनका पद नहीं संभालने दिया था। सीआरपीएच ने म्यांमा के एकमात्र वैध सरकारी निकाय के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता मांगी थी लेकिन उन्हें सिर्फ सैन्य शासन का विरोध कर रहे लोगों का ही समर्थन मिला।

जुंटा ने सीआरपीएच को अवैध संगठन करार दे दिया था और उसके प्रमुख सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल