लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस में फिर से जीवंत हुआ माहौल : अधिकतर ने उतारे मास्क, गले मिलने का दौर शुरू

By भाषा | Updated: May 22, 2021 12:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 मई (एपी) व्हाइट हाउस में माहौल एक बार फिर जीवंत हो उठा है जहां बिना मास्क लगाए हुए लोग सबसे बड़े कक्ष में हंसते-मुस्कुराते दिखे। यात्रा पर आए एक राष्ट्र प्रमुख का धूमधाम से औपचारिक समारोह में हाथ मिलाकर स्वागत करते हुए और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मेडल ऑफ ऑनर प्राप्त करने वाले 94 वर्षीय बुजुर्ग को खुशी से गले लगाते देखा गया।

यह सब कुछ कोविड-19 टीके की बढ़ती उपलब्धता और मास्क एवं सामाजिक दूरी पर संघीय दिशा-निर्देश में हाल में दी गई रियायत के कारण बाइडन प्रशासन पेनसिल्वानिया एवेन्यू में वैश्विक महामारी से पहले के स्वरूप एवं अनुभव को अपना रहे है। वेस्ट विंग के अधिक से अधिक कर्मचारी काम पर वहां लौट रहे हैं और कई और संवाददाता ऐसा करते दिखेंगे क्योंकि व्हाइट हाउस ने यह संदेश दे दिया है कि टीकाकरण के साथ पहले की तरह सामान्य स्थिति में लौटा जा सकता है।

सुरक्षा एवं मिश्रित संदेशों को लेकर अंदेशा बना हुआ था लेकिन व्हाइट हाउस के फिर से खुलने एवं वहां के राहत भरे माहौल की तस्वीरों से इन चिंताओं पर विराम लग गया है। यह एक संकेत है कि अमेरिका में वैश्विक महामारी का प्रभाव किस तरह से कम होता जा रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार के नियमित संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की, “हम लौट आए हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं पुष्टि कर सकती हैं कि हम गर्मजोशी से भरे हुए हैं और हमें यहां आना पसंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'