लाइव न्यूज़ :

भारत से एक करोड़ टीके आने से गरीब देशों के लिए इनकी आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा : ब्रिटेन

By भाषा | Updated: March 6, 2021 17:22 IST

Open in App

लंदन, छह मार्च (एपी) ब्रिटेन के टीका मंत्री ने शुक्रवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि उनके देश को भारत से कोविशील्ड की जो एक करोड़ खुराकें मिल रही हैं, उसका असर गरीब देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति पर पड़ेगा।

टीका मंत्री नाधिम ज़हावी ने एक साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित टीके ब्रिटेन के लिए बने हैं और आश्वासन लिया गया है कि इससे दूसरे देशों को होने वाली आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा,‘‘ हमने निश्चित तौर पर एस्ट्राजेनेका और सीरम से यह आश्वासन मांगा था कि हमारी खेप से दुनिया में कम आय और मध्यम आय वाले देशों के लिए उनकी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा।’’

मंत्री ने कहा,‘‘ वे करीब 30 करोड़ खुराकें कम और मध्यम आय वाले देशों को मुहैया करा रहे हैं। आपने देखा कि टीके की खुराकें पिछले महीने घाना के आक्रा पहुंचीं और इस सप्ताह फिलिपीन...आइवरी कोस्ट भी पहुंचीं, और आप देंखेंगे कि इससे कहीं अधिक मात्रा बाहर जाने वाली है।’’

‘मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स’ जैसे गैर सरकारी संगठनों ने इस बात पर चिंता जताई थी कि सीरम इंस्टीट्यूट से आने वाली बड़ी खेप से विकासशील देशों के लिए आपूर्ति कम हो जाएगी। ज़हावी ने इस बात से इनकार किया है।

मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है और दुनिया के अन्य देशों में ब्रिटेन समर्थित कोवैक्स व्यवस्था के माध्यम से भी टीके की आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने विभिन्न टीके की करीब 45.7 करोड़ खुराकें हासिल की है जो देश में हर किसी को पूरी तरह टीका दिए जाने की जरूरत से करीब तीना गुना अधिक है।

जहावी ने कहा कि कुछ बची खुराकों की पेशकश जहां द्विपक्षीय संबंधों के तहत की जाएंगी वहीं ‘‘इसमें से अधिकतर कोवैक्स के माध्यम से की जाएगी।’’

इस बीच शुक्रवार को ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने घोषणा की कि देश में दो करोड़ 13 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जो देश की कुल आबादी का 40 प्रतिशत है। यहां जुलाई के अंत तक सभी बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात