थाईलैंड की नौसेना का युद्धपोत डूबा: 75 नौसैनिकों को बचाया गया, कई अब भी समुद्र में, बचाव कार्य जारी

By भाषा | Published: December 19, 2022 09:49 AM2022-12-19T09:49:39+5:302022-12-19T09:56:59+5:30

थाईलैंड की खाड़ी में नौसाना का एक युद्धपोत रविवार देर शाम डूब गया। बचाव कार्य अभी भी जारी है। अभी तक 75 सैनिकों को निकाला जा चुका है। 31 अभी भी फंसे हुए हैं।

Thai navy warship sinks: 75 marines rescued, many still at sea, rescue operations underway | थाईलैंड की नौसेना का युद्धपोत डूबा: 75 नौसैनिकों को बचाया गया, कई अब भी समुद्र में, बचाव कार्य जारी

थाईलैंड की खाड़ी में डूबा युद्धपोत (फोटो- ट्विटर)

बैंकॉक: थाईलैंड की खाड़ी में रविवार शाम को थाई नौसेना का एक युद्धपोत डूब गया, जिसके बाद 75 नौसैनिकों को बचाया गया जबकि 31 अब भी समुद्र में फंसे हुए हैं। नौसेना ने बताया कि नौसैनिकों को पानी से निकालने के लिए सोमवार को जहाज और हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया।

ऊंची लहरें उठने के कारण समुद्र का पानी ‘एचटीएमएल सुखोथाई कार्वेट’ पर आ गया और उसकी विद्युत प्रणाली खराब हो गई। ‘रॉयल थाई नेवी’ ने समुद्र के पानी को युद्धपोत से निकालने और नौसैनिकों को बचाने के लिए मोबाइल पंपिंग मशीन के साथ तीन युद्धपोत (फ्रिगेट) और दो हेलीकॉप्टर भेजे हैं।

हालांकि, ऊंची लहरें उठने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ और विद्युत प्रणाली के खराब होने के कारण वह डूब गया। हादसा उस समय हुआ जब युद्धपोत प्रचुआप खीरी खान प्रांत में बंग सफन जिले में घाट से 32 किलोमीटर दूर समुद्र में गश्त लगा रहा था। उत्तरी एवं मध्य थाईलैंड में अभी साल का सबसे ठंडा समय चल रहा है। सुदूर दक्षिणी थाईलैंड में हाल ही में तूफान और बाढ़ आई। जहाजों को तट पर ही रहने को भी कहा गया है। 

Web Title: Thai navy warship sinks: 75 marines rescued, many still at sea, rescue operations underway

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे