Boko Haram: आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में 69 लोगों की हत्या की, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, कई लोग लापता

By भाषा | Published: June 10, 2020 07:50 PM2020-06-10T19:50:44+5:302020-06-10T19:50:44+5:30

स्थानीय रक्षा बल के एक सदस्य रबिउ इसा ने बताया, ‘आतंकी मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों पर सवार होकर आए थे और दो घंटे तक भीषण हमला किया।’ उन्होंने बताया, ‘‘69 शव मिले हैं लेकिन मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी लापता हैं।’

Terrorist organization Boko Haram killed 69 people Nigeria, death toll may increase, many missing | Boko Haram: आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में 69 लोगों की हत्या की, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, कई लोग लापता

ज्यादातर लोग पशुपालन से जुड़े हैं ओर वे बोको हराम के हमले के खिलाफ अक्सर आवाज उठाते रहते हैं। (file photo)

Highlightsरक्षा समूह के एक नेता मालम बुनू ने बताया कि हमले में बच गए एक चरवाहे की हत्या के लिए बुधवार को सुबह भी हमलावार आए। आतंकियों ने पूरे गांव में आग लगा दी। गुबिओ, बोरनो राज्य की राज्यधानी मैदुगुड़ी से उत्तरपश्चिम में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मैदुगुड़ीःआतंकी संगठन बोको हराम के संदिग्ध सदस्यों ने नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी हिस्से में 69 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले किए गए हमले का विरोध करने के कारण बोरनो प्रांत के गुबिओ इलाके में फोदुमा कोलोमिया गांव में मंगलवार को हमला किया गया।

स्थानीय रक्षा बल के एक सदस्य रबिउ इसा ने बताया, ‘आतंकी मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों पर सवार होकर आए थे और दो घंटे तक भीषण हमला किया।’ उन्होंने बताया, ‘‘69 शव मिले हैं लेकिन मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी लापता हैं।’

स्थानीय रक्षा समूह के एक नेता मालम बुनू ने बताया कि हमले में बच गए एक चरवाहे की हत्या के लिए बुधवार को सुबह भी हमलावार आए। भागने से पहले आतंकियों ने पूरे गांव में आग लगा दी। गुबिओ, बोरनो राज्य की राज्यधानी मैदुगुड़ी से उत्तरपश्चिम में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां ज्यादातर लोग पशुपालन से जुड़े हैं ओर वे बोको हराम के हमले के खिलाफ अक्सर आवाज उठाते रहते हैं।

उत्तरी नाइजीरिया में डाकुओं के हमले में 47 लोगों की मौत: पुलिस

उत्तरी नाइजीरिया के कात्सिना राज्य के कई गांवों में डाकुओं के समन्वित हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता गाम्बो इसाह ने एक बयान में बताया कि मोटरसाइकिलों पर आए डाकुओं ने गांवों में ‘‘संगठित और एक साथ हमले’’ किए। उन्होंने बताया कि पहले किए गए हमलों में दुतसेनमा, दानमुसा और सफाना जिलों के गांवों को निशाना बनाया गया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के प्रवक्ता ने एक बयान में इन हमलों की पुष्टि की और इसकी निंदा करते हुए बंदूकधारियों को ‘‘डाकू’’ बताया। इसाह ने बताया कि इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

नाइजीरिया के शीर्ष अधिकारी समेत अफ्रीका में कोरोना वायरस से 1,000 से अधिक लोगों की मौत

अफ्रीका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीका के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने यह जानकारी दी है जबकि नाइजीरिया ने बताया कि राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ की भी वायरस के चलते मौत हो गई। अफ्रीकी महाद्वीप के 54 में से कुल 52 देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं जहां संक्रमितों की कुल संख्या 19,800 है। नाइजीरिया सरकार ने बताया कि राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के चीफ ऑफ स्टाफ अब्बा कयारी की शुक्रवार को कोविड-19 से मौत हो गई।

बयान में कहा गया, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” कयारी का मामला अफ्रीका के हाई प्रोफाइल मामलों में से एक है। इससे पहले बुर्कीना फासो में कई सरकारी मंत्री और एक अमेरिकी राजदूत संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को गौर किया कि अफ्रीका में पिछले एक हफ्ते में 51 प्रतिशत मामले बढ़े हैं और मौत में 60 प्रतिशत वृद्धि हुई है। लेकिन डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने आगाह किया है कि जांच की कमी की वजह से, “यह संभव है कि वास्तविक संख्या सामने आए मामलों से अधिक हो।” अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि अगले हफ्ते से 10 लाख से ज्यादा जांच किट दिए जाएंगे।

Web Title: Terrorist organization Boko Haram killed 69 people Nigeria, death toll may increase, many missing

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे