लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल , तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर संदेह

By शिवेंद्र राय | Updated: March 6, 2023 13:40 IST

पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत के बोलान इलाके में हुए हमले में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के कम से कम नौ कर्मी शहीद हो गए और 13 घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी (बीसी) प्रांतीय पुलिस बल का एक विभाग है जो महत्वपूर्ण घटनाओं और जेलों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा प्रदान करता है।

Open in App
ठळक मुद्देधमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई हैहमले के बाद क्वेटा के अस्पतालों में भी आपात स्थिति लागू कर दी गई इस हमले का जिम्मेदार भी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को माना जा रहा है

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस बार भी निशाने पर पुलिस कर्मी रहे। पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत के बोलान इलाके में हुए एक धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। सिबी और कच्छी सीमा पर स्थित बोलान इलाके में हुए हमले में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के कम से कम नौ कर्मी शहीद हो गए और 13 घायल हो गए हैं। 

काछी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महमूद नोटजई ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल डॉन से बात करते हुए काछी के एसएसपी महमूद नोटजई ने कहा, "कांस्टेबुलरी वैन सिबी से क्वेटा वापस आ रही थी, तभी सिबी और काछी सीमा से लगे इलाके में कंबरी पुल पर वाहन के पास विस्फोट हो गया। प्रारंभिक सबूतों से पता चला है कि विस्फोट एक आत्मघाती हमला था।" हालांकि, उन्होंने कहा कि जांच के बाद हमले की सही प्रकृति का पता चलेगा।

बलूचिस्तान सूचना विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि घायलों को क्वेटा ले जाने के लिए बोलन में एक सरकारी हेलीकॉप्टर भेजा गया है। हमले के बाद क्वेटा के अस्पतालों में भी आपात स्थिति लागू कर दी गई है। बता दें कि बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी (बीसी) प्रांतीय पुलिस बल का एक विभाग है जो महत्वपूर्ण घटनाओं और जेलों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा प्रदान करता है।

इस हमले का जिम्मेदार भी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को माना जा रहा है। पिछले साल नवंबर में पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान सरकार और टीटीपी के साथ बातचीत टूट गई थी, इसलिए आतंकवादी समूह ने अपने हमलों को तेज कर दिया है। उधर बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने भी अपनी हिंसक गतिविधियों को तेज कर दिया है।

ये पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। इससे पहले जनवरी में ही पाकिस्तान के पेशावर में हुए एक आत्मघाती हमले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। यह हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मी एक मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान पुलिस के भेष में आए एक आतंकी ने खुद को बम विस्फोट से उड़ा लिया था। इसके बाद कराची के पुलिस मुख्यालय पर भी हमला किया गया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमलाशहबाज शरीफआतंकवादीPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?