लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में ‘आतंकवादी’ हमला, छह लोगों को चाकू घोंपने वाला हमलावर मारा गया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 14:09 IST

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), तीन सितंबर (एपी) न्यूजीलैंड के प्राधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एक सुपरमार्केट में चाकू मारकर छह लोगों को घायल करने वाले हिंसक चरमपंथी को गोली मार दी है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया। उन्होंने कहा कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था जो इस्लामिक स्टेट समूह के प्रभाव में था। उन्होंने बताया कि वह देश की सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था और उसकी चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही थी।अर्डर्न ने बताया कि कानून के मुताबिक, इस व्यक्ति को जेल में रखने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को छुरा घोंपा गया है उनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक हिंसक हमला था। यह बेवकूफाना हमला था। मुझे बहुत दुख है कि यह हुआ।’’ न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के एक सुपरमार्केट में दोपहर करीब दो बजकर 40 मिनट पर यह हमला हुआ। अर्डर्न ने कहा कि इस व्यक्ति की लगातार निगरानी किए जाने के कारण पुलिस टीम और विशेष रणनीति समूह ने हमला शुरू होने के 60 सेकंड के भीतर उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने कहा कि वे इस व्यक्ति की विचारधारा को लेकर चिंतित थे और उस पर करीबी नजर रखे हुए थे। कोस्टर ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को उसके घर से सुपरमार्केट तक उसका पीछा किया। उन्होंने कहा, ‘‘वह स्टोर में घुसा जैसा कि वह पहले भी वहां जा चुका है। उसने स्टोर से एक चाकू लिया। निगरानी दल उसकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए जितना करीब जा सकते थे उतना करीब थे।’’ कोस्टर ने बताया कि जब हमला शुरू हुआ तो विशेष रणनीति समूह के दो पुलिसकर्मी भागे। उन्होंने बताया कि हमलावर चाकू लेकर पुलिस की ओर दौड़ा और इसलिए उन्होंने उसे गोली मार दी।सुपरमार्केट के भीतर एक व्यक्ति द्वारा बनाये गए वीडियो में 10 गोलियां चलने की आवाज सुनी गयी। अर्डर्न ने बताया कि कानूनी बाधाओं ने उन्हें सबकुछ बताने से रोक दिया है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ये बाधाएं जल्द ही दूर हो जाएंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि सुपरमार्केट में कुछ दुकानदारों ने घायल हुए लोगों की तौलिए और डायपर से मदद करने की कोशिश की। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वहां मौजूद हर व्यक्ति और जिसने इस भयानक घटना को देखा उनके बारे में मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि इसके बाद वह कैसा महसूस करेंगे। लेकिन घायलों की मदद के वास्ते आगे आने के लिए आपका शुक्रिया।’’ ऑकलैंड में कोरोना वायरस फैलने के कारण सख्त लॉकडाउन है। ज्यादातर व्यवसाय बंद हैं और आमतौर पर लोगों को केवल किराने का सामान और दवाएं खरीदने के लिए घर से निकलने की अनुमति दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNew Year 2026 Celebration: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से शुरू हुआ नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ हुआ 2026 का स्वागत

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

विश्वAbu Khadija: इस्लामिक स्टेट कमांडर अबू खदीजा हुआ ढेर, इराकी पीएम ने की पुष्टि

विश्वBangladesh crisis: लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा- 'शेख हसीना ने इस्लामवादियों को खुश करने के लिए उन्हें बांग्लादेश से निकाला था, आज खुद उसी स्थिति में'

विश्वयुगांडा में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी संगठन ने स्कूल पर किया हमला, 38 छात्रों समेत 41 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!