अमेरिका में क्रूज पोत पर कोविड-19 के दस मरीज मिले

By भाषा | Published: December 5, 2021 09:37 AM2021-12-05T09:37:19+5:302021-12-05T09:37:19+5:30

Ten patients of Kovid-19 found on cruise ship in America | अमेरिका में क्रूज पोत पर कोविड-19 के दस मरीज मिले

अमेरिका में क्रूज पोत पर कोविड-19 के दस मरीज मिले

न्यू ऑरलियन्स, पांच दिसंबर (एपी) नॉर्वे के एक क्रूज पोत पर सवार लोगों में से दस लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार रात यह जानकारी दी।

लुईसियाना के स्वास्थ्य विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘द नॉर्वेजियन ब्रेकअवे’ नाम का क्रूज पोत 28 नवंबर को न्यू ऑरलियन्स से रवाना हुआ था और इसे इस सप्ताह के अंत में लौटना था। इसने कहा कि बलिजे, होंडुरास और मेक्सिको इसके पड़ाव थे।

अधिकारियों ने बताया कि पोत पर 3,200 से अधिक लोग सवार हैं।

बयान में कहा गया है कि पोत पर संक्रमण के मामले सामने आए हैं और पृथक-वास नियमों का पालन किया जा रहा है।

अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि संक्रमित मिले लोगों की हालत कैसी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ten patients of Kovid-19 found on cruise ship in America

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे