लाइव न्यूज़ :

तंजानिया: गिरजाघर में मची भगदड़ में 20 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 3, 2020 07:09 IST

मोशी शहर के जिला आयुक्त किप्पी वारिओबा ने कहा, ‘‘अबतक 20 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं, इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।’’

Open in App

तंजानिया में एक गिरिजाघर में खुले में हो रही ईसाई प्रार्थना सभा के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मोशी शहर के जिला आयुक्त किप्पी वारिओबा ने कहा, ‘‘अबतक 20 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं, इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।’’

वारिओबा ने बताया कि कम से कम 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। तंजानिया में ‘अराइज एंड शाइन’ मंत्रालय के अगुवा लोकप्रिय धर्म प्रचारक बोनिफेस म्वामपोसा की अगुवाई में शनिवार दोपहर को हुई प्रार्थना सभा में यह भगदड़ मची। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि भगदड़ उस समय मची, जब म्वामपोसा ने प्रार्थना सभा के दौरान ‘‘पवित्र तेल’’ जमीन पर डाला।

भीड़ अपनी बीमारी के ठीक हो जाने की उम्मीद में उसे छूने के लिए दौड़ी। ऐसा माना जाता है कि यह तेल बीमारियों का इलाज करता है। प्रत्यक्षदर्शी जेनिफर तेमू ने बताया कि म्वामपोसा ने ‘‘पवित्र तेल’’ जमीन पर डाला। अन्य प्रत्यक्षदर्शी पीटर किलेवो ने कहा, ‘‘तेल को छूने की कोशिश में दर्जनों लोग तत्काल गिर गए और भीड़ में कुचले जाने से कुछ लोगों की मौत हो गई। हमने 20 मृतकों की गिनती की है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं।’’

उसने कहा, ‘‘यह भयावह था। लोग एक दूसरे को निर्दयता से कुचल रहे थे और कोहनियों से धकेल रहे थे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘यह ऐसा था जैसे धर्मप्रचारक डॉलर के बंडल फेंके... और ये मौतें हो गई।’’ भगदड़ के बाद म्वामपोसा घटनास्थल से फरार हो गए। तंजानिया की पुलिस ने रविवार सुबह म्वामपोसा से राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर अपील की कि वह स्वयं को पूछताछ के लिए पुलिस को सौंपें।

बाद में धर्म प्रचारक को रविवार को बंदरगाह शहर दार-उस-सालम से गिरफ्तार किया गया। तंजानिया के गृहमंत्री सिम्बाचवने ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘बोनिफेस म्वामपोसा घटना के बाद फरार हो गए थे लेकिन मैंने बात की और उन्होंने खुद को पुलिस को सौंप दिया।’’ उन्होंने बताया कि धर्मप्रचारक ने जहां पर पवित्र तेल गिराया था वहां पर लोगों से पैर रखने को कहा जिससे भगदड़ हुई। यह वह वजह है जिससे ये मौतें हुईं।

सिम्बाचवने ने कहा, ‘‘ उन्हें इसका जवाब देना होगा।’’ तंजानिया के पुलिस प्रमुख साइमन सिरो ने 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मोशी में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है जहां पर भगदड़ की घटना हुई। सिरो ने बताया कि पुलिस यह भी देखेगी कि चर्च ने इस तरह की भीड़ को संभालने की क्या व्यवस्था की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मृतकों के लिए प्रार्थना करते हैं लेकिन मैं यह जरूरत कहूंगा कि कुछ चर्च परेशानी का सबब हैं और हम देखेंगे कि कैसे इन्हें संभालना है। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुल ने बयान जारी करके मोशी में भगदड़ में 20 लोगों और दक्षिणी तंजानिया के लिंडी क्षेत्र में बाढ़ में 20 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। 

बुर्किना फासो में हुए जिहादी हमले में 20 लोगों की मौत

संदिग्ध जिहादियों ने उत्तरी बुर्किना फासो में हमला कर लगभग 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने रविवार को बताया कि हमला रात के समय सेनो प्रांत के बानी गांव में हुआ। यह हमला बीती रात हुआ। एक सूत्र ने एएफपी से कहा, “हमलावरों के पास भारी मात्रा में हथियार थे और वे मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने स्थानीय लोगों की हत्या की।”

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा