लाइव न्यूज़ :

तालिबान की गिरी हरकत, लाशों की कर रहा है सौदेबाजी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 08:56 IST

Open in App

हेरात, 06 नवंबर: तालिबान अपने कब्जे वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक हेलिकॉप्टर में सवार लोगों के अवशेष सौंपने के एवज में अपने एक हमलावर का शव मांग रहा है. तालिबान हमलावर ने पिछले महीने कंधार में एक बैठक के दौरान पुलिस प्रमुख अब्दुल रजीक की हत्या कर दी थी. वहीं सुरक्षा बलों ने हमलावरों को मार गिराया था. ईरान की सरहद से लगने वाले अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत फराह के कबायली सरदार शवों के लिए करीब एक हफ्ते से वार्ता कर रहे हैं. तालिबान के कब्जे वाले अनार डारा जिले में 31 अक्तूबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से सिर्फ 12 के शव अफगान अधिकारियों को सौंपे गए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जबकि तालिबान का दावा है कि उसके लड़ाकों ने हेलिकॉप्टर को गिराया था. तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने व्हाट्सएप पर भेजे एक संदेश में कहा, हम हेलिकॉप्टर हादसे के मारे गए लोगों के शव इंटरनेशनल कमेटी फॉर रेड क्रॉस के जरिए उनके परिजनों को सौंपना चाहते हैं. बशर्ते कि दुश्मन कमांडर अब्दुल रजीक की हत्या करने वाले लड़ाके जबीहुल्लाह अबु दजाना का शव उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया जाए.'' फराह के पुलिस प्रवक्ता मुहिबुल्लाह मुहिब ने 12 शवों के प्राप्त होने की पुष्टि की है. हालांकि, फराह गवर्नर के प्रवक्ता नासिर महरी ने बताया कि अब तक किसी भी सैन्य अधिकारी का शव बरामद नहीं किया गया है. पिछले महीने 18 अक्तूबर को कंधार शहर में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अफगान सुरक्षा बलों की वर्दी पहने बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी थी, जिसमें रजीक समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी.

टॅग्स :तालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल