लाइव न्यूज़ :

तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान में सैन्य अड्डे पर किया हमला, तीन की मौत, पांच अन्य कर्मी घायल

By भाषा | Updated: September 1, 2020 13:41 IST

पाकिता प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने अब्दुल रहमान मंगल ने कहा कि इस हमले में पांच अन्य कर्मी घायल हो गए। मंगल ने बताया कि प्रांत की राजधानी गारदेज में कार सवार एक आत्मघाती हमलावर ने अड्डे के प्रवेश द्वार को निशाना बनाया और इसी दौरान दो बंदूकधारी सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्दे10 मिनट तक दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दोनों हमलावरों को मार गिराया और क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि गारदेज में हुए हमले की जिम्मेदारी समूह लेता है। परिषद अब तालिबान के साथ शांति समझौते को लेकर अंतिम फैसला लेगी। हालांकि तालिबान के साथ वार्ता को लेकर बेहद अनिश्चितताएं हैं।

काबुलः अफगानिस्तान में तालिबान के आतंकवादियों ने मंगलवार सुबह पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य अड्डे पर हमला किया। इसमें लोक सुरक्षा बल के कम से कम तीन कर्मियों की मौत हो गई।

पाकिता प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने अब्दुल रहमान मंगल ने कहा कि इस हमले में पांच अन्य कर्मी घायल हो गए। मंगल ने बताया कि प्रांत की राजधानी गारदेज में कार सवार एक आत्मघाती हमलावर ने अड्डे के प्रवेश द्वार को निशाना बनाया और इसी दौरान दो बंदूकधारी सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने लगे।

उन्होंने बताया कि 10 मिनट तक दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दोनों हमलावरों को मार गिराया और क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि गारदेज में हुए हमले की जिम्मेदारी समूह लेता है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शांति वार्ता के लिए बने एक परिषद में 46 सदस्यों की नियुक्ति के बाद यह हमला हुआ है, यह परिषद अब तालिबान के साथ शांति समझौते को लेकर अंतिम फैसला लेगी। हालांकि तालिबान के साथ वार्ता को लेकर बेहद अनिश्चितताएं हैं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने तालिबान के साथ शांति समझौते को लेकर परिषद का गठन किया

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सुलह के लिए एक परिषद का गठन किया है जो कि अंतिम तौर पर यह बताएगी कि क्या सरकार तालिबान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेगी अथवा नहीं? जिसके बाद विद्रोहियों के साथ लंबी और अनिश्चित सौदेबाजी वाली वार्ता होने की उम्मीद है। युद्धग्रस्त देश का भविष्य तय करने के लिए फरवरी में हस्ताक्षरित अमेरिकी-तालिबान शांति समझौते के तहत वार्ता की परिकल्पना की गई थी। हालांकि, शुरुआत में इसमें काफी रुकावटें भी सामने आई थीं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार को 46 सदस्यीय परिषद का गठन करने का आदेश जारी किया, जिसका नेतृत्व पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे अब्दुल्ला अब्दुल्ला करेंगे। अब्दुल्ला वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री हैं। यह परिषद उस 21 सदस्यीय वार्ता दल से इतर है जिसका गठन गनी ने मार्च में किया था।

परिषद ही उन बिंदुओं पर अंतिम फैसला लेगी जिन पर वार्ता दल तालिबान के साथ बातचीत करेगा। राष्ट्रीय सुलह के लिए गठित उच्च स्तरीय परिषद में वर्तमान एवं पूर्व राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। इसमें नौ महिला प्रतिनिधि भी शामिल हैं। गनी ने पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई को भी परिषद में नामित किया था लेकिन हामिद ने रविवार को बयान जारी कर इसका हिस्सा बनने से इंकार करते हुए कहा कि वह किसी भी सरकारी ढांचे का हिस्सा बनने को तैयार नहीं हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानसंयुक्त राष्ट्रपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल