लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने कंधार पर कब्जे का किया दावा, अफगानिस्तान का है ये दूसरा सबसे बड़ा शहर

By विनीत कुमार | Updated: August 13, 2021 08:58 IST

तालिबान ने दावा किया है कि उसने कंधार पर कब्जा कर लिया है। इस तरह पिछले एक हफ्ते से भी कम समय में तालिबान ने अफगानिस्तान में 12 प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने शुक्रवार सुबह कंधार पर कब्जा का दावा किया, इससे पहले कल हेरात पर कब्जा किया था।हेरात अफगानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा शहर है, वहीं कंधार यहां का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।पिछले एक हफ्ते में तालिबान ने 12 प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है।

काबुल: तालिबान ने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जे का दावा किया है। तालिबन के कंधार पर कब्जा कर लेने के बाद अब अगानिस्तान सरकार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इसके बाद अफगानिस्तान सरकार के हाथ में केवल राजधानी काबुल और देश के कुछ और हिस्से रह गए हैं।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, कंधार पर पूरी तरह से कब्जा हो चुका है। मुजाहिदीन शहर में 'मार्टियर्स स्कवॉयर' पर पहुंच गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार एक स्थानीय नागरिक ने भी इसकी पुष्टि की है। नागरिक ने बताया कि अफगान सेना बड़ी संख्या में पीछे हट गई है और शहर के बाहर चली गई है।

इससे पहले गुरुवार को तालिबान ने दो और प्रांतीय राजधानी गजनी और हेरात पर कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही पिछले एक हफ्ते में तालिबान ने 12 प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान में 34 प्रांतीय राजधानी हैं।

अमेरिकी और नाटो सेना की वापसी से तालिबान के हौसले बुलंद

दरअसल, अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी की तैयारी के बीच तालिबान और अफगान सेनाओं में संघर्ष तेज हो गया है। वहीं पेटागन के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि कुछ सैनिकों को अफगानिस्तान में दूतावास से कर्मचारियों को निकालने के लिए भेजा गया है।

अमेरिका और नाटो के सैनिक करीब 20 साल पहले अफगानिस्तान आए थे और उन्होंने तालिबान सरकार को अपदस्थ किया था। अब अमेरिकी बलों की पूरी तरह वापसी से कुछ सप्ताह पहले तालिबान ने गतिविधियां बढ़ा दी हैं। मौजूदा स्थिति में देश के करीब दो तिहाई हिस्से पर तालिबान की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। 

इस बीच काबुल से भी हजारों लोग घर छोड़कर जा चुके हैं क्योंकि उन्हें डर है कि एक बार फिर तालिबान का दमनकारी शासन आ सकता है। अमेरिकी सेना का ताजा खुफिया आकलन बताता है कि काबुल 30 दिन के अंदर तालिबान के दबाव में आ सकता है और मौजूदा स्थिति बनी रही तो कुछ ही महीनों में पूरे देश पर नियंत्रण हासिल कर सकता है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर