अफगानिस्तान के विश्वविद्यालय महिलाओं को दोबारा दाखिला देने को तैयार, लेकिन तालिबान का मंजूरी के बिना नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: August 13, 2023 03:05 PM2023-08-13T15:05:12+5:302023-08-13T15:06:28+5:30

अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय के एक सलाहकार मौलवी अब्दुल जब्बार ने कहा कि अगर अखुंदजादा प्रतिबंध हटाने का आदेश दें, तो विश्वविद्यालय लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तैयार हैं।

Taliban barred women from campuses last December universities ready to allow but not before Taliban nod | अफगानिस्तान के विश्वविद्यालय महिलाओं को दोबारा दाखिला देने को तैयार, लेकिन तालिबान का मंजूरी के बिना नहीं

महिलाओं के खिलाफ जारी हैं तालिबान के तुगलकी फरमान

Highlightsमहिलाओं के खिलाफ जारी हैं तालिबान के तुगलकी फरमान दिसंबर में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध लगा दिया थापूरे मुल्क में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर को बैन कर दिया गया है

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण (NEXA) ने पिछले महीने यह एलान किया था कि इस साल केवल पुरुष छात्रों को ही विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जाएगी। देश में महिलाओं के खिलाफ जारी यह तालिबान का एक और तुगलकी फरमान था।  इस फैसले पर तालिबान सरकार ने कहा था कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि वे पहले पुरुष छात्रों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हालांकि महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सिर्फ तालिबान का महिलाओं को दूसरे और तीसरे दर्जे का नागरिक बनाकर रखने का एक और जरिया है।

अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ जाने का साहस किसी संस्था में नहीं है। यही कारण है कि अफगानिस्तान के विश्वविद्यालय लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तो तैयार हैं लेकिन तभी जब  तालिबान के सर्वोच्च नेता हिब्तुल्ला अखुंदजादा की मंजूरी मिले। 

तालिबान ने पिछले साल दिसंबर में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसकी दुनियाभर में आलोचना हुई थी। इससे पहले, अगस्त 2021 में तालिबान ने सत्ता में आते ही लड़कियों के छठी कक्षा से ज्यादा पढ़ाई करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने वाला अफगानिस्तान दुनिया का एकमात्र देश है। 

अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय के एक सलाहकार मौलवी अब्दुल जब्बार ने कहा कि अगर अखुंदजादा प्रतिबंध हटाने का आदेश दें, तो विश्वविद्यालय लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तैयार हैं। जब्बार ने कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि यह कब होगा और महिलाओं के विश्वविद्यालय में दाखिला लेने पर प्रतिबंध हटाया जाएगा भी या नहीं।

महिलाओं पर तालिबान की पाबंदी सिर्फ पढ़ने लिखने तक ही सीमित नहीं है। तालिबान ने मुल्क में महिलाओं के सभी ब्यूटी पार्लर को भी बंद करा दिया है।  टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के सदाचार मंत्रालय ने 4 जुलाई को ऐलान किया था कि अफगानिस्तान में महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। इस आदेश के जारी होने के बाद बीते मंगलवार से पूरे मुल्क में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर को बैन कर दिया गया है।

Web Title: Taliban barred women from campuses last December universities ready to allow but not before Taliban nod

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे