अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाया, लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: July 4, 2023 12:56 PM2023-07-04T12:56:09+5:302023-07-04T12:57:39+5:30

अमेरिकी फौजों की वापसी के बाद तालिबान ने 15 अगस्त, 2021 को काबुल पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान में अपनी सरकार बना ली थी। तालिबान के आते ही अफगानिस्तान में महिलाओं पर पाबंदी लगना शुरू हो गई।

Taliban bans women's beauty salons in Afghanistan orders license revoked | अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाया, लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsतालिबान ने अब एक और तुगलकी फरमान जारी किया हैदेश भर में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगा दिया हैमहिलाओं के ब्यूटी सैलून के लाइसेंस रद्द करने का भी आदेश दिया

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में सत्ता संभालने के बाद से ही महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगाने वाले तालिबान ने अब एक और तुगलकी फरमान जारी किया है। तालिबान ने एक नए मौखिक फरमान में काबुल और देश भर के अन्य प्रांतों में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान शासन ने काबुल नगर पालिका को नए फरमान को लागू करने और महिलाओं के ब्यूटी सैलून के लाइसेंस रद्द करने का भी आदेश दिया है।

काबुल से प्रसारित होने वाले प्रमुख अफगानी समाचार चैनल टोलो न्यूज के अनुसार तालिबान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के के प्रवक्ता मोहम्मद आकिफ महाजर ने ये जानकारी दी। तालिबान के इस फैसले के बाद ब्यूटी पार्लर्स में मेकअप आर्टिस्ट का काम करने वाली महिलाओं में गुस्सा और निराशा है। टोलो न्यूज से बात करते हुए कुछ महिलाओं ने कहा कि पुरुष बेरोजगार हैं। जब पुरुष अपने परिवार की देखभाल नहीं कर सकते, तो महिलाओं को रोटी की तलाश में ब्यूटी सैलून में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। 

ब्यूटी पार्लर्स में मेकअप आर्टिस्ट का काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि अगर (परिवार के) पुरुषों के पास नौकरी होगी तो हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे। हम क्या कर सकते हैं? ऐसे तो हम भूखे मर जाएंगे।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब तालिबान ने महिलाओं पर कोई बंदिश लगाई हो। इससे पहले भी  इस्लामिक अमीरात प्रशासन ने लड़कियों और महिलाओं को स्कूलों, विश्वविद्यालयों और गैर सरकारी संगठनों में काम करने के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे पार्क, सिनेमा और अन्य मनोरंजन क्षेत्रों में जाने पर प्रतिबंध लगाया था।

तालिबान द्वारा अफगान लड़कियों और महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर प्रतिक्रियाएँ शुरू हो गई हैं। कई मानवाधिकार संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। बता दें कि अमेरिकी फौजों की वापसी के बाद तालिबान ने  15 अगस्त, 2021 को काबुल पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान में अपनी सरकार बना ली थी। 

तालिबान के आते ही अफगानिस्तान में महिलाओं पर पाबंदी लगना शुरू हो गई। पहले तालिबान ने महिलाओं के विदेशी कपड़े पहनने पर रोक लगाई, पुरुषों के साथ दफ्तर में कामकाज करने पर रोक लगा दी गई। कॉलेज में लड़के-लड़कियां साथ पढ़ने पर भी रोक लगाई।

Web Title: Taliban bans women's beauty salons in Afghanistan orders license revoked

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे