लाइव न्यूज़ :

सीरिया की कुर्द सेना संघर्ष विराम का पालन करने को तैयार, तुर्की की बमबारी से अबतक करीब 3 लाख विस्थापित

By भाषा | Updated: October 18, 2019 10:49 IST

ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि समझौते की सूचना मिलने के बावजूद रस अल-ऐन में संघर्ष जारी रहा। इसके अनुसार तुर्की ने नौ अक्टूबर को उत्तरपूर्वी सीरिया पर हमला किया था जिसमें दर्जनों नागरिक मारे गए थे और 3,00,000 लोग विस्थापित हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआब्दी से अमेरिका से अपील की कि वह विस्थापितों की वापसी की गारंटी देतुर्की सीमा पर सीरिया की ओर 30 किलोमीटर एक ‘बफर ज़ोन’ बनाना चाहता है

कुर्द नेतृत्व वाली ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ ने गुरुवार को कहा कि वे सीरिया की उत्तरी सीमा पर नौ दिनों के संघर्ष के बाद अमेरिका और तुर्की द्वारा घोषित संघर्ष विराम का पालन करने के लिए तैयार हैं। एसडीएफ प्रमुख मजलूम आब्दी ने कुर्द मीडिया से कहा कि रस अल-ऐन से ताल अब्याद तक के क्षेत्र में ‘‘हम संघर्ष विराम का पालन करने के लिए तैयार हैं। हमने अन्य क्षेत्रों पर चर्चा नहीं की है’’।

तुर्की ने कहा है कि वह सीमा के निकट कुर्द नीत बलों के पीछे हटने की स्थिति में पांच दिन के लिए हमले बंद करने को तैयार है। इसके बाद आब्दी ने यह बयान दिया। ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि समझौते की सूचना मिलने के बावजूद रस अल-ऐन में संघर्ष जारी रहा। इसके अनुसार तुर्की ने नौ अक्टूबर को उत्तरपूर्वी सीरिया पर हमला किया था जिसमें दर्जनों नागरिक मारे गए थे और 3,00,000 लोग विस्थापित हुए थे।

आब्दी से अमेरिका से अपील की कि वह विस्थापितों की वापसी की गारंटी दे और यह सुनिश्चित करे कि क्षेत्र में कोई ‘‘जनसांख्यिकीय बदलाव’’ नहीं करे। उल्लेखनीय है कि तुर्की सीमा पर सीरिया की ओर 30 किलोमीटर एक ‘बफर ज़ोन’ बनाना चाहता है ताकि कुर्द मिलिशिया को दूर रखा जा सके और उसकी जमीन पर रह रहे 36 लाख सीरियाई शरणार्थियों में से कुछ को फिर से बसाया जा सके।

टॅग्स :सीरियातुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला