लाइव न्यूज़ :

सीरियाई सरकार के बलों एवं जिहादियों के बीच झड़प, 43 लड़ाके ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 14:11 IST

रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि जिहादियों ने क्षेत्र में स्थित रूसी हवाई ठिकाने पर रॉकेट दागे, जिन्हें हवाई रक्षा प्रणाली से नाकाम कर दिया गया। ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्मयूमन राइट्स ने कहा कि हमा प्रांत में इस झड़प में मारे जाने वालों में सरकार समर्थित 22 लड़ाके भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंघर्ष पर नजर रखने वाली संस्था ने कहा कि इनमें अल कायदा की भूतपूर्व सीरियाई शाखा हयात तहरीर-अल-शाम (एचटीएस) तथा उसके सहयोगी तुर्कीस्तान इस्लामिक पार्टी के सदस्यों समेत 21 जिहादियों की मौत हुई है।एचटीएस के कब्जे वाले क्षेत्र में पिछले महीने बहुत ज्यादा बमबारी की गई थी, जिसके बाद यहां विस्थापन का नया सिलसिला शुरू हो गया है।

सीरियाई सरकार के बलों एवं जिहादियों के बीच झड़प में देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में सोमवार को 43 लड़ाके मारे गए। निगरानी करने वाली एक संस्था ने बताया कि सरकार एवं उसके रूसी सहयोगी ने पिछले कुछ दिनों में इस हिस्से में भारी बमबारी की है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि जिहादियों ने क्षेत्र में स्थित रूसी हवाई ठिकाने पर रॉकेट दागे, जिन्हें हवाई रक्षा प्रणाली से नाकाम कर दिया गया। ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्मयूमन राइट्स ने कहा कि हमा प्रांत में इस झड़प में मारे जाने वालों में सरकार समर्थित 22 लड़ाके भी शामिल हैं।

संघर्ष पर नजर रखने वाली संस्था ने कहा कि इनमें अल कायदा की भूतपूर्व सीरियाई शाखा हयात तहरीर-अल-शाम (एचटीएस) तथा उसके सहयोगी तुर्कीस्तान इस्लामिक पार्टी के सदस्यों समेत 21 जिहादियों की मौत हुई है। संस्था ने बताया कि यह संघर्ष तब हुआ, जब सरकारी बलों ने क्षेत्र के दो गांवों एवं एक पर्वतशिखर पर चढ़ाई कर दी।

सरकारी समाचार एजेंसी सना ने कहा कि सीरियाई बल उत्तरी हमा एवं पड़ोसी इदलिब में लगातार हमले कर उन आपूर्ति लाइनों एवं इलाकों को निशाना बना रहे थे, जहां से ये सशस्त्र समूह अपना संचालन कर रहे हैं। एचटीएस के कब्जे वाले क्षेत्र में पिछले महीने बहुत ज्यादा बमबारी की गई थी, जिसके बाद यहां विस्थापन का नया सिलसिला शुरू हो गया है।

ऑब्जर्वेट्री ने बताया कि इससे पहले सोमवार को सीरियाई सरकार के बलों तथा उनके रूसी सहयोगियों द्वारा इदलिब एवं पड़ोसी इलाकों में की गई गोलाबारी एवं हवाई हमलों में पांच आम नागिरकों की मौत हो गई थी। संस्था ने एक बयान में कहा कि अगर इन लोगों को बचाने के लिए कुछ नहीं किया गया तो यह मानवीय संकट भयावह रूप ले सकता है। 

टॅग्स :सीरियारूससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल