लाइव न्यूज़ :

Syria war: रूस ने मई में 12 घंटे के भीतर सीरिया के चार अस्पतालों पर किए थे हमले

By भाषा | Updated: October 14, 2019 10:52 IST

इन चारों अस्पतालों ने हवाई हमले से बचने के लिए संयुक्त राष्ट्र से सम्पर्क किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अस्पतालों पर हुए हमलों को लेकर पिछले महीने आंतरिक जांच शुरू करने की घोषणा भी की थी।  रूस के युद्धक विमानों ने उन 12 घंटे के भीतर ‘कफर जिता केव अस्पताल’ और ‘अल-अमल ऑर्थोपेडिक अस्पताल’ को भी निशाना बनाया।

रूस के युद्धक विमानों ने कुछ महीने पहले सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर चार अस्पतालों पर बम बरसाए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर में यह दावा किया गया है। खबर के अनुसार ‘नबाद अल-हयात सर्जिकल अस्पताल’ पर हमले की आशंका के चलते कर्मचारियों ने उसे तीन दिन पहले (हमले से) ही खाली कर दिया था। 12 घंटे के भीतर किए इन हमलों की शुरुआत पांच मई को हुई थी।

रूस के ‘ग्राउंड कंट्रोलर’ ने पायलट को अस्पताल की सटीक जानकारी दी थी। उसी ने हमले करने का निर्देश भी दिया था, जिसके बाद पायलट ने बमबारी की। इससे कुछ किलोमीटर दूर ‘कफर नबल सर्जिकल अस्पाल’ पर भी थोड़ी देर बाद कई बम गिराए गए। इसके अलावा रूस के युद्धक विमानों ने उन 12 घंटे के भीतर ‘कफर जिता केव अस्पताल’ और ‘अल-अमल ऑर्थोपेडिक अस्पताल’ को भी निशाना बनाया।

इन चारों अस्पतालों ने हवाई हमले से बचने के लिए संयुक्त राष्ट्र से सम्पर्क किया था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अस्पतालों पर हुए हमलों को लेकर पिछले महीने आंतरिक जांच शुरू करने की घोषणा भी की थी। 

टॅग्स :सीरियारूसतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला