लाइव न्यूज़ :

सीरिया में विद्रोहियों के गढ़ में हवाई हमले में बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 17, 2019 10:42 IST

Open in App

सीरिया में विद्रोहियों के अंतिम गढ़ में विस्थापित लोगों की सभा पर रूस के संदिग्ध हवाई हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। सीरिया में युद्ध पर नजर रखने वाली ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स ने बताया कि ऐसा संदेह है कि रूस के विमान से शुक्रवार को हमला किया गया।

यह हमला इदलिब प्रांत के दक्षिण में हास शहर में हुआ जहां हिंसा से विस्थापित हुए लोग इकट्ठा हुए थे। निगरानी समूह ने बताया कि हमले में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई। एक अन्य थिका समाचार एजेंसी ने भी हमले की खबर दी और मृतकों की संख्या 13 बतायी।

सीरियाई सेना रूस के समर्थन वाले अभियान में 30 अप्रैल से ही इदलिब और उसके आसपास के इलाकों में आक्रामक रही है। हाल के दिनों में इलाके में संघर्ष बढ़ गया है। इदलिब और विद्रोहियों के कब्जे वाले आसपास के इलाकों में करीब 30 लाख लोग रहते हैं। हाल के सप्ताहों में 450,000 से अधिक लोग इलाके में विस्थापित हुए जबकि 500 से अधिक नागरिकों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र और सहायता समूहों की अपीलों के बावजूद हिंसा जारी है।

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला