लाइव न्यूज़ :

पेशावर में दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर में सांकेतिक नमाज-ए-जनाजा अदा की गई

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:19 IST

Open in App

पेशावर, सात जुलाई दिग्गज भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार के पाकिस्तान के पेशावर में किस्सा खवानी बाजार इलाके में स्थित पुश्तैनी घर में बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने गैबाना (सांकेतिक) नमाज-ए-जनाजा अदा की।

इसके अलावा उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति के लिये फातिहा भी पढ़ा।

कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर में किस्सा खवानी बाजार इलाके में उनके पुश्तैनी घर में हुआ था। उनका वास्तविक नाम यूसुफ खान था।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान समेत शीर्ष नेतृत्व ने कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक शानदार अभिनेता, एक विनम्र व्यक्ति तथा गौरवमयी हस्ती बताया।

कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पाकिस्तान ने 1998 में उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज' से नवाजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला