लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में बीमारी के कारण सू की की सुनवाई टली

By भाषा | Updated: September 13, 2021 16:21 IST

Open in App

बैंकाक, 13 सितंबर (एपी) म्यांमा की नेता आंग सान सू की सोमवार को अदालत में सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो सकीं क्योंकि वह बीमार महसूस कर रही थीं। उनके वकीलों ने यह जानकारी दी। सू की अभी हिरासत में हैं और राजधानी नेपीता में उन पर राजद्रोह तथा चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का मुकदमा चल रहा है।

सू की पर अपने अंगरक्षकों के लिए वाकी-टाकी आयात करने और बिना लाइसेंस के रेडियो का इस्तेमाल करने संबंध में भी मामला चल रहा है। सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद एक फरवरी से वह हिरासत में हैं। सू की एक एक वकील ने बताया कि सोमवार को अदालत ले जाते समय वह बीमार महसूस कर रही थीं और उनकी टीम ने सुनवाई टालने का अनुरोध किया। इसके बाद उन्हें अपने क्वार्टर में लौटने की अनुमति दे दी गई जहां सेना ने उन्हें रखा है।

सू की के मामले में जुलाई में सुनवाई होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण कई बार इसे टाला गया। सोमवार को होने वाली अदालती कार्यवाही में सू की पर कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप पर सुनवाई होने की उम्मीद थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'