लाइव न्यूज़ :

न्यूयार्क में ऑस्कर विजेता डी नीरो को भेजा गया संदिग्ध पैकेट, मचा हड़कंप 

By भाषा | Updated: October 25, 2018 19:36 IST

लिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक टेलीविजन और फिल्म निर्माण कंपनी ट्रिबेका प्रोडक्शन के एक कर्मचारी ने सुबह लगभग पांच बजे पुलिस को पैकेट के बारे में सूचना दी।

Open in App

अमेरिका के न्यूयार्क में ऑस्कर विजेता अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो को एक संदिग्ध पैकेट भेजा गया है। पुलिस ने गुरूवार (25 अक्टूबर) को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक टेलीविजन और फिल्म निर्माण कंपनी ट्रिबेका प्रोडक्शन के एक कर्मचारी ने सुबह लगभग पांच बजे पुलिस को पैकेट के बारे में सूचना दी। हॉलीवुड मेगास्टार इस कंपनी के सह-संस्थापक है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भेजा और पैकेट को वहां से हटाया गया। यह पैकेट दिखने में लगभग वैसा ही था जो पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अन्य प्रमुख डेमोक्रेटिक नेताओं को भेजा गया है।

वहीं, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए भेजा जा रहा एक संदिग्ध उपकरण गुरुवार (25 अक्टूबर) को डेलावेयर के एक डाक प्रतिष्ठान में पाया गया। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख नेताओं को एक के बाद एक इस तरह से निशाना बनाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पैकेट कम से कम उन नौ दूसरे पैकेट जैसा ही है जो पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री एवं राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने वाली नेता हिलेरी क्लिंटन जैसे डेमोक्रेटिक पार्टी के दूसरे अहम सदस्यों को भेजा गया।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट