लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का समर्थन करते हैं: अमेरिका

By भाषा | Updated: April 7, 2021 08:36 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, सात अप्रैल अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी विवाद को सुलझाने के लिए प्रत्यक्ष वार्ता का समर्थन करता है।

बहरहाल, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत से चीनी और कपास आयात नहीं करने के पाकिस्तानी कैबिनेट के हालिया फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं इस पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं करना चाहता।’’

प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं यही कहना चाहता हूं कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मामलों पर प्रत्यक्ष वार्ता का समर्थन करते हैं।’’

पाकिस्तानी सरकार के मंत्रिमंडल ने एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति के भारत से कपास और चीनी आयात करने के प्रस्ताव को एक अप्रैल को खारिज कर दिया था और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि रिश्ते तब तक सामान्य नहीं हो सकते, जब तक जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द करने के अपने फैसले को भारत वापस नहीं ले लेता।

यह फैसला पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री हम्माद अजहर द्वारा इससे एक दिन पहले की गई उस घोषणा के बाद आया था, जिसमें उन्होंने उनकी अध्यक्षता में हुई ईसीसी की बैठक के बाद भारत से कपास और चीनी के आयात पर लगे करीब दो साल पुराने प्रतिबंध को वापस लेने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें