लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के समर्थकों ने सेना मुख्यालय, लाहौर कोर कमांडर के घर पर धावा बोला, देखिए वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 9, 2023 20:07 IST

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद राजधानी इस्लामाबाद में हालात बेहद खराब हो गये हैं। पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने मंगलवार को जैसे ही इमरान खान को हाईकोर्ट परिसर में दबोचा, यह खबर जंगल के आग की तरह फैली। इमरान के समर्थक सेना मुख्यालय के बाहर जमा हो गए और परिसर में घुसने से पहले पथराव किया।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हंगामासमर्थकों ने सेना मुख्यालय, लाहौर कोर कमांडर के घर पर धावा बोलाइमरान के समर्थक सेना मुख्यालय के बाहर जमा हो गए और पथराव किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद, उनके समर्थक लाहौर कैंट में कॉर्प्स कमांडर्स हाउस के घर में घुस गए। इमरान के समर्थक सेना मुख्यालय के बाहर जमा हो गए और परिसर में घुसने से पहले पथराव किया। यह पहली बार था जब सेना मुख्यालय पर धावा बोला गया हो।

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद राजधानी इस्लामाबाद में हालात बेहद खराब हो गये हैं। पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने मंगलवार को जैसे ही इमरान खान को हाईकोर्ट परिसर में दबोचा, यह खबर जंगल के आग की तरह फैली। जिसके बाद इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सड़कों पर उतरने और विरोध-प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

इमरान खान को उस समय पकड़ा गया जब वे पेशी के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे थे। पीटीआई का दावा है कि गिरफ्तार किए जाने के दौरान इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने धक्का दिया और वह घायल हो गए हैं। इससे पहले इमरान खान के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया था जो उनके इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पेशी के लिए निकलने से पहले शूट किया गया था। इसमें इमरान कहते नजर आ रहे हैं कि उन पर कोई केस नहीं है और सत्ता में बैठे लोग उन्हें जेल में डालना चाहते हैं। इमरान ने कहा, 'मैं इसके लिए तैयार हूं।'

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा