लाइव न्यूज़ :

सुलेमानी की मौत, नाटो ने इराक में प्रशिक्षण मिशन स्थगित किया, शोक सभा में शामिल हुए पीएम

By भाषा | Updated: January 4, 2020 18:40 IST

गठबंधन सेना के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। इराक स्थित नाटो के मिशन में हजारों कर्मी हैं। यह मिशन बगदाद के अनुरोध पर इराकी सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण दे रहा है ताकि वहां जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट की वापसी को रोका जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देनाटो प्रवक्ता डायलन व्हाइट ने कहा, ‘‘नाटो का मिशन जारी है, लेकिन प्रशिक्षण गतिविधियां फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।’’सुलेमानी ईरान के इस्लामिक रिवोल्युशनरी गार्ड कोर के कुद्स बल की विदेश शाखा के प्रमुख थे।

अमेरिकी ड्रोन हमले में बगदाद में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद नाटो ने इराक में अपने प्रशिक्षण मिशनों को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

गठबंधन सेना के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। इराक स्थित नाटो के मिशन में हजारों कर्मी हैं। यह मिशन बगदाद के अनुरोध पर इराकी सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण दे रहा है ताकि वहां जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट की वापसी को रोका जा सके।

नाटो प्रवक्ता डायलन व्हाइट ने कहा, ‘‘नाटो का मिशन जारी है, लेकिन प्रशिक्षण गतिविधियां फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।’’ सुलेमानी ईरान के इस्लामिक रिवोल्युशनरी गार्ड कोर के कुद्स बल की विदेश शाखा के प्रमुख थे। वह शुक्रवार को एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गये। इस हमले ने पश्चिम एशिया में एक नये युद्ध की आशंका पैदा कर दी है।

इराक के प्रधानमंत्री अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गये ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी और इराकी अर्द्धसैनिक बल के उप प्रमुख अबू महदी अल मुहंदिस के लिए शनिवार को आयोजित एक शोक सभा में शामिल हुए। शोक सभा में इराक के प्रधानमंत्री अब्देल अब्देल महदी, मुहंदिस के सहयोगी हादी अल अमेरी, शिया धर्मगुरु अम्मार अल हकीम, पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी और ईरान समर्थक अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

ताबूतों को पहले बगदाद के काजिमिया जिले में स्थित एक प्रमुख शिया मस्जिद में लाया गया, जहां हजारों लोगों ने ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। इसके बाद ताबूतों को आधिकारिक शोक सभा के लिए ग्रीन जोन ले जाया गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को जब सुलेमानी और मुहंदिस बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से अपने वाहनों में सवार हो कर जा रहे थे तभी एक ड्रोन हमले में आठ अन्य लोगों के साथ वे मारे गए। सुलेमानी ईरानी रिवोल्युशनरी गार्ड की विदेश अभियान शाखा के प्रमुख थे।

वहीं, मुहंदिस इराक के अशद अल शाबी अर्द्धसैनिक नेटवर्क के उप प्रमुख थे। उनकी मौतों से इराक में ईरान और अमेरिका के बीच परोक्ष युद्ध की आशंका बढ़ गई है। सरकारी टीवी के मुताबिक इस हमले को अमेरिका ने अंजाम दिया। वहीं, इराक में अमरिका नीत गठबंधन सेना ने कहा कि वह इसमें शामिल नहीं है। 

टॅग्स :कासिम सुलेमानीईरानइराकअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल