लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी के स्वात सैन्य शिविर में आत्मघाती हमला, 11 मरे

By IANS | Updated: February 4, 2018 10:34 IST

यह हमला शनिवार को स्वात के कबाल कस्बे में स्थित सैन्य शिविर के खेल परिसर में हुआ। 

Open in App

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में एक सैन्य शिविर में हुए आत्मघाती हमले में सैन्य अधिकारियों समेत 11 सैनिकों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के बयान के अनुसार, यह हमला शनिवार को स्वात के कबाल कस्बे में स्थित सैन्य शिविर के खेल परिसर में हुआ। 

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कई घायलों की हालत गंभीर है, जिसे देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। हमला उस समय हुआ जब सैनिक वॉलीबाल खेल रहे थे। घायलों को कबाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान ने ली है। 

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने आत्मघाती हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कोई भी कायराना हमला आतंकवाद को खत्म करने के पाकिस्तान के संघर्ष को रोक नहीं सकता। अब्बासी के अनुसार, "हमारी लड़ाई आतंकवाद की अंतिम जड़ को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगी।"

टॅग्स :पाकिस्तानविदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल