लाइव न्यूज़ :

Sudan Landslide News: तरासिन गांव में 1000 लोग की मौत, केवल 1 बचा?, इतिहास की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 14:36 IST

Sudan Landslide News: सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने एक बयान में कहा कि यह त्रासदी अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद मध्य दारफुर के मर्राह पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में रविवार को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देक्षेत्र पर नियंत्रण रखने वाले एक विद्रोही समूह ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी।संख्या एक हजार से ज्यादा होने का अनुमान है। केवल एक व्यक्ति ही बचा है।’’समूह ने कहा कि गांव ‘‘पूरी तरह से जमींदोज हो गया है।’’

काहिराः सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में विनाशकारी भूस्खलन ने एक गांव को तबाह कर दिया, जिसमें कम से कम 1,000 लोग मारे गए। यह अफ्रीकी देश के पिछले कुछ साल के इतिहास की सबसे घातक प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। इस क्षेत्र पर नियंत्रण रखने वाले एक विद्रोही समूह ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी।

सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने एक बयान में कहा कि यह त्रासदी अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद मध्य दारफुर के मर्राह पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में रविवार को हुई। बयान में कहा गया, ‘‘प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि गांव के सभी निवासियों की मौत हो गई है, जिनकी संख्या एक हजार से ज्यादा होने का अनुमान है। केवल एक व्यक्ति ही बचा है।’’

समूह ने कहा कि गांव ‘‘पूरी तरह से जमींदोज हो गया है’’, और शवों को निकालने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों से अपील की गई है। ‘मर्राह माउंटेन्स’ समाचार संस्था द्वारा साझा किए गए फुटेज में पर्वत शृंखलाओं के बीच एक समतल क्षेत्र दिखाई दे रहा है, जहां लोगों का एक समूह खोजबीन कर रहा है। यह त्रासदी ऐसे समय में हुई है जब सूडान में विनाशकारी गृहयुद्ध छिड़ गया है।

जिसमें देश की सेना और अर्द्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच तनाव अप्रैल 2023 में राजधानी खार्तूम और देश के अन्य हिस्सों में खुली लड़ाई में बदल गया। सूडान की सेना और आरएसएफ के बीच गंभीर प्रतिबंधों और लड़ाई के कारण, मर्राह पर्वत सहित दारफुर क्षेत्र का अधिकतर भाग संयुक्त राष्ट्र और सहायता समूहों के लिए लगभग दुर्गम हो गया है।

मर्राह पर्वत क्षेत्र में केंद्रित सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी, दारफुर और कोर्दोफन क्षेत्रों में सक्रिय कई विद्रोही समूहों में से एक है। इसने युद्ध में किसी का पक्ष नहीं लिया है। मर्राह पर्वत एक ऊबड़-खाबड़ ज्वालामुखी शृंखला है जो सेना और आरएसएफ के बीच लड़ाई का केंद्र बन गए अल-फशर से 160 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम तक फैली हुई है।

इस संघर्ष में 40,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं और देश के कई हिस्सों में अकाल के कारण कुछ लोगों को जिंदा रहने के लिए घास खाने पर मजबूर होना पड़ा है।

टॅग्स :सूडानमौसमसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल