लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन से जुड़ी स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा- 44% लोगों को कोरोना उनसे हुआ जिनमें कोविड-19 के नहीं दिखे लक्षण

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 17, 2020 11:25 IST

नेचर मेडिसिन जर्नल में छपे एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि कुल संक्रमितों में से कुल 44 फीसदी ऐसे थे, जिन्हें बिना किसी लक्षण वाले व्यक्ति से संक्रमण हुआ था। यह अध्ययन चीन में किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के मरीज बीमारी के लक्षण दिखने से दो या तीन दिन पहले ही कई लोगों को संक्रमित कर सकते हैं।नेचर मेडिसिन जर्नल में छपे अध्ययन के मुताबिक कुल संक्रमितों में से कुल 44 फीसदी ऐसे थे, जिन्हें बिना किसी लक्षण वाले व्यक्ति से संक्रमण हुआ था।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण को लेकर नेचर मेडिसिन जर्नल (Nature Medicine) ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, नेचर मेडिसिन जर्नल में छपी एक स्टडी के अनुसार, कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुल 44 फीसदी मरीज ऐसे भी थे, जिनको बिना किसी लक्षण वाले व्यक्ति से संक्रमण हुआ था। 

इस स्टडी में ये दावा किया गया है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज इस घातक वायरस के लक्षण दिखने से दो या तीन पहले ही इससे संक्रमित हो चुके होते हैं। हालांकि, स्टडी में ये भी बताया गया है कि अगर कोरोना वायरस के लक्षण किसी मरीज में दिखने के बाद नियंत्रण उपाय किए जाएं तो इस बीमारी को काफी हद तक फैलने से रोका जा सकता है। मगर कोरोना वायरस के मामले में नियंत्रण उपाय को लेकर कई कारक ऐसे भी हैं, जो इन्हें प्रभावित कर सकते हैं। 

वहीं, हांगकांग यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, स्टडी में ये बताया गया है कि अगर कोरोना वायरस की चपेट में आने और इसके लक्षण दिखने के बीच का समय कम है तो ये मुमकिन है कि संक्रमण लक्षण दिखने से पहले ही फ़ैल जाए, जैसा कि चीन के मामले में देखा गया। मालूम हो, इस स्टडी को पूरा करने के लिए 94 मरीजों के चीन के गुवांग्झू के अस्पताल में वायरल शेडिंग (जब एक व्यक्ति दूसरे को संक्रमित करता है) के अस्थायी पैटर्न का आकलन किया गया था। 

इस आकलन में ये पाया गया कि गुवांग्झू के अस्पताल में भर्ती 94 मरीजों में गले के स्वैब लेने के बाद दो से तीन दिनों बाद कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। वैसे इस स्टडी में यह भी बताया गया है कि मरीजों के स्वैब का परीक्षण करने के बाद ये देखा गया कि इन मरीजों में संक्रमण फैलाने का लोड लक्षणों के शुरुआत से पहले ज्यादा था।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला