लाइव न्यूज़ :

तुर्की, सीरिया में फिर आया तेज भूकंप, तीन लोगों की मौत 200 से अधिक घायल, कई इमारतें ध्वस्त

By भाषा | Updated: February 21, 2023 09:10 IST

सोमवार को आए भूकंप का केंद्र तुर्की के हाते प्रांत का डेनफे शहर था, जो छह फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। 

Open in App
ठळक मुद्देभूकंप में ध्वस्त हुईं तीन इमारतों में खोज और बचाव कार्य जारी है। भूकंप के ताजा मामले ने तुर्की और सीरिया के उन कुछ हिस्सों को फिर दहला दिया।दोनों देशों में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन मृतकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

अंकाराः तुर्की में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के गृह मंत्री सुलेमान सोयलु ने कहा है कि कल तुर्की और सीरिया में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 213 लोग घायल हो गए। भूकंप में ध्वस्त हुईं तीन इमारतों में खोज और बचाव कार्य जारी है। इन इमारतों में कुल पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।

भूकंप के ताजा मामले ने तुर्की और सीरिया के उन कुछ हिस्सों को फिर दहला दिया, जो दो हफ्ते पहले बड़े पैमाने पर आए भूकंप से तबाह हो गए थे। उस भूकंप में लगभग 45,000 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने कहा कि कई इमारतें ढह गईं और उनमें रहने वाले लोग फंस गए।

दोनों देशों में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन मृतकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सोमवार को आए भूकंप का केंद्र तुर्की के हाते प्रांत का डेनफे शहर था, जो छह फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। 

टॅग्स :भूकंपतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा