लाइव न्यूज़ :

यहां आया  6.8 की तीव्रता वाला भूकंप, कई जगह भूस्खलन और सड़कें हुई क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: October 26, 2018 16:53 IST

जानेट के मेयर पावलोस कोलोकोतसास ने रियल एफएम रेडियो को बताया, ‘‘हमारे पास किसी के घायल होने या मलबे में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।’’ जानेट में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई, जबकि अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के चलते सड़कों को नुकसान पहुंचा है।

Open in App

आयोनियन सागर में स्थित जानेट द्वीप पर शुक्रवार (26 अक्टूबर) को 6. 8 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसके बाद कई हल्के झटके भी महसूस किए गए। 

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके यूनान की मुख्य भूमि, दक्षिणी इटली और माल्टा में भी महसूस किये गये।

जानेट के मेयर पावलोस कोलोकोतसास ने रियल एफएम रेडियो को बताया, ‘‘हमारे पास किसी के घायल होने या मलबे में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।’’ जानेट में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई, जबकि अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के चलते सड़कों को नुकसान पहुंचा है।

द्वीप की गोदी को भी नुकसान पहुंचा है लेकिन द्वीप तक समुद्री पहुंच बाधित नहीं हुई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक शुक्रवार तड़के आए भूकंप से द्वीप का दक्षिणी हिस्सा प्रभावित हुआ।

वहीं, एथेंस स्थित यूनानी राष्ट्रीय वेधशाला ने कहा कि शुरूआती जानकारी के मुताबिक मकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। समाचार एजेंसी एपी की खबर के मुताबिक यूनानी द्वीप पर आए भूकंप के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

6.5 तीव्रता वाले भूकंप की वजह से डरे अधिकतर लोगों ने कार में अपनी रात बिताई। सूनामी की भी चेतावनी जारी की गई जिसे कुछ घंटों बाद वापस लिया गया। सुबह से पहले तक करीब 15 झटके महसूस किए गए।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा