लाइव न्यूज़ :

पानी पर पाकिस्तान में हड़कंप, पीएम मोदी ने कहा था- सरकार नदियों से पाक जा रहे पानी को रोक देगी

By भाषा | Updated: October 17, 2019 19:24 IST

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने यह टिप्पणी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पाकिस्तान का पानी रोकने संबंधी बयान पर पूछे सवाल पर की। पिछले हफ्ते हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी सरकार नदियों से पाकिस्तान जा रहे पानी को रोक देगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की ओर पानी रोकने की कोशिश आक्रामक कार्रवाई मानी जाएगी : पाकिस्तान।फैसल ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान का तीन पश्चिमी नदियों के पानी पर विशेषाधिकार है।

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि तीन पश्चिमी नदियों पर उसका ‘विशेषाधिकार’ है और इन नदियों का पानी रोकने की भारत की कोई भी कोशिश ‘आक्रामक कार्रवाई’ मानी जाएगी।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने यह टिप्पणी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पाकिस्तान का पानी रोकने संबंधी बयान पर पूछे सवाल पर की। पिछले हफ्ते हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी सरकार नदियों से पाकिस्तान जा रहे पानी को रोक देगी।

फैसल ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान का तीन पश्चिमी नदियों के पानी पर विशेषाधिकार है। नदियों का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘‘भारत की ओर से इन नदियों का पानी रोकने की कोई भी कार्रवाई आक्रामक मानी जाएगी और पाकिस्तान के पास इसका जवाब देने का अधिकार है।’’

उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को खारिज करने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। पाकिस्तान ने भारत के उच्चायुक्त को वापस भेज दिया था और विश्व मंचों से मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का प्रयास कर रहा है।

वहीं भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुच्छेद-370 को निष्क्रिय करना उसका आंतरिक मामला है और पाकिस्तान को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। भारत अपने रुख पर कायम है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदीमोदी सरकारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?