लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के लुइसविले शहर में अंधाधुंध गोलीबारी से हड़कंप; 5 लोगों की मौत, शूटर को पुलिस ने मार गिराया

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2023 11:12 IST

हमलावर को पुलिस की गोली से मौके पर मौत हो गई और हम जानते हैं कि वह अकेला इस घटना को अंजाम देने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के लुइसविले शहर में हुई गोलीबारी गोलीबारी में 5 लोगों की मौत पुलिस ने हमलावर को घटनास्थल पर मार गिराया

लुइसविले: अमेरिका के लुइसविले शहर में एख बैंक इमारत में गोलीबारी के कारण इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। बैंक में गोलीबारी के कारण कम से कम पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, करीब नौ अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 

अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में केंटकी के गवर्नर के करीबी दोस्त टॉमी इलियट भी शामिल हैं। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने पुष्टि करते हुए कहा, "मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है जिसे आज मैंने खो दिया। संदिग्ध ने उन्हें इमारत में गोली मार दी। वह पिछले साल ओल्ड नेशनल बैंक की शाखा में पूर्णकालिक कर्मचारी के रूप में कार्यरत हुए थे। 

हमलावर को पुलिस ने मार गिराया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर को पुलिस ने घटनास्थल पर मार गिराया और हमलावर की पहचान 23 वर्षीय कॉनर स्टर्जन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें घटना के बारे में सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली और उन्होंने मिनटों में कॉल का जवाब दिया। 

लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग के उप प्रमुख पॉल हम्फ्रे ने मीडिया में कहा कि घटना ओल्ड नेशनल बैंक में हुई है। हमलावार अकेले था जो बंदूकधारी होते हुए इमारत में दाखिल हुआ और अंधाधुंध गोली चला दी।

उन्होंने कहा कि हमलावर को पुलिस की गोली से मौके पर मौत हो गई और हम जानते हैं कि वह अकेला इस घटना को अंजाम देने वाला था। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमलावर ने इस घटना को किस उद्देश्य से अंजाम दिया है। 

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने इस बार अपनी बात को दोहराया कि देश में बंदूक बिक्री के लिए और बंदूक निर्माताओं के लिए कानून पारित किया जाए। 

टॅग्स :USअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा