लाइव न्यूज़ :

अंकोरवाट मंदिर वाले राज्य ने कुत्ते के मांस के कारोबार पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: July 9, 2020 15:14 IST

अंकोरवाट मंदिर में सालाना 20 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। हालांकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से यहां पर्यटक अभी नहीं आ रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि कुत्ते वफादार जानवर हैं और वे घरों तथा खेतों की रक्षा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिएम रीप प्रांत में कुत्ते के मांस के कारोबार को प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिएम रीप प्रांत में अधिकारियों ने सोमवार को कुत्ते के मांस खरीदने, बिक्री और खाने के लिए कुत्तों के मारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

नोम पेन्ह: कंबोडिया में अंकोरवाट मंदिर के लिए प्रसिद्ध सिएम रीप प्रांत में कुत्ते के मांस के कारोबार को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पशु अधिकार समूहों का कहना था कि इस क्षेत्र में कुत्ते के मांस के कारोबार में खासी वृद्धि हुयी है। सिएम रीप प्रांत में अधिकारियों ने सोमवार को कुत्ते के मांस खरीदने, बिक्री और खाने के लिए कुत्तों के मारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

हालांकि देश के अन्य हिस्सों में अब भी इसका कारोबार वैध है। दो पशु कल्याण समूहों ने एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि प्रत्येक साल कंबोडिया में 20 लाख से तीस लाख कुत्ते मांस के लिए मारे जाते हैं और सिएम रीप जानवरों की आपूर्ति का मुख्य स्रोत है और कभी-कभी तो यहां पालतू जानवर भी चुरा लिए जाते हैं।

प्रतिबंध लगाने का संबंध पर्यटन स्थल के रूप में सिएम रीप की लोकप्रियता और पवित्र स्थल होने से जुड़ा है। अंकोरवाट मंदिर में सालाना 20 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। हालांकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से यहां पर्यटक अभी नहीं आ रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि कुत्ते वफादार जानवर हैं और वे घरों तथा खेतों की रक्षा करते हैं।

कुत्ते के मांस के कारोबार को अमानवीय और खतरनाक बताने के साथ यह भी कहा गया है कि इससे बीमारियां फैल सकती हैं। हालांकि कंबोडिया के पुराने लोग आम तौर पर कुत्ते का मांस नहीं खाते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे दुर्भाग्य आता है लेकिन युवा लोगों में यह फैशन बन रहा है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा