लाइव न्यूज़ :

यमन के चैरिटी इवेंट में भगदड़ से 80 लोगों की हुई मौत-सैकड़ों घायल, हिरासत में लिए गए आयोजक- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: April 20, 2023 10:52 IST

बताजा रहा है कि रमजान के मौके पर एक स्कूल में पैसे बांटे जा रहे थे, इसी दौरान यह भगदड़ हुई है जिसमें 80 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चें भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देयमन के एक चैरिटी इवेंट में भगदड़ से 80 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, करीब 322 लोग घायल भी हुए है। फिलहाल इस इवेंट के आयोजकों को हिरासत में ले लिया गया है।

साना:  यमन की राजधानी साना में एक भगड़ के कारण 80 लोगों की मौत हो गई है। बतया जा रहा है कि यह भगदड़ एक स्कूल में हुई है जहां पर कुछ कारोबारियों द्वारा पैसे बांटे जा रहे थे। इस भगदड़ में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। हूथी के एक सुरक्षा अधिकारी ने बतया है कि साना के बाब अल-यमन जिले में यह घटना घटी है जिसमें 85 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और करीब 322 घायल है।

ऐसे में मृतकों और घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है और पैसे बांटने वाले साथ ही इस कार्यकर्म को आयोजित कराने वालों को हिरासत में ले लिया गया है। चश्मदीदों के अनुसार, पैसे लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग स्कूल में जमा हुए थे और एक दूसरे को धक्का देते हुए पैसे लेने की कोशिश की जा रही थी। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को राजधानी साना के बाब अल-यमन जिले के एक स्कूल में यह घटना उस वक्त घटी है जब एक चैरिटी इवेंट में कुछ कारोबारियों द्वारा पैसे बांटे जा रहे थे। दावा है कि रमजान के मौके पर लोगों में पैसे बांटे जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना घटी है जिसमें 80 लोगों की जान चली गई है और कई घायल हुए है। नाम न बताने के शर्त पर हूथी के एक अधिकारी ने मरने वालों की संख्या की जानकारी न्यूज़ मीडिया एजेंसी एपी को दी है। 

इस भगदड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ऐसे में हमले में पीड़ितों के रिश्तेदार अपने सगे-संबंधियों से मिलने और उनकी तलाश के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहे है लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है और उन्हें बाहर ही रोक लिया जा रहा है। 

हिरासत में लिए गए आयोजक

यमन के आंतरिक मंत्रालय ने सबा समाचार एजेंसी की ओर से बताया है कि मृतक और घायलों को अस्पताल में ले जाया जा रहा है। यही नहीं घटना से संबंधित आयोजकों को हिरासत में भी ले लिया गया है। हालांकि इस भगदड़ में अब तक किनते लोगों की मौत हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। हूथी के आंतरिक मंत्रालय ने इस पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। 

मंत्रालय के अनुसार, इलाके के एक स्कूल में रमजान के मौके पर कुछ कारोबारियों द्वारा पैसे बांटे जा रहे थे। इस दौरान यह भगदड़ हुई है।  

 

 

टॅग्स :रमजानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल