लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई चिड़ियाघर ने शेर के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद भारत से मदद मांगी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:12 IST

Open in App

कोलंबो, 18 जून श्रीलंका प्राणी उद्यान के अधिकारियों ने यहां के एक चिड़ियाघर में एक शेर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद भारत से सहायता मांगी है।

यहां राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के प्रमुख ने कहा कि वे ‘थोर’ नाम के 11 वर्षीय एक शेर के इलाज के लिए भारत के केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के संपर्क में हैं। महानिदेशक इशिनी विक्रमसिंघे ने एक बयान में कहा, ‘‘हम भारतीय केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के साथ नियमित रूप से संपर्क में हैं और चिड़ियाघर में कर्मचारियों और अन्य जानवरों को संक्रमित होने से रोकने के लिए निवारक उपाय करने के उनके निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हम शेर को अलग-थलग रखते हुए उसका इलाज कर रहे हैं।’’

शेर को 2013 में दक्षिण कोरिया के सियोल शहर के चिड़ियाघर से कोलंबो चिड़ियाघर लाया गया था।

उन्होंने कहा कि शेर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन प्रारंभिक एंटीजन जांच का परिणाम नकारात्मक था। उन्होंने कहा कि कई अन्य पीसीआर परीक्षणों के बाद, शेर के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

भारत में, कोविड-19 से संक्रमित 12 वर्षीय एक एशियाई शेर की बुधवार को चेन्नई में वंडालूर के पास अरिग्नार अन्ना ज्यूलॉजिकल पार्क के सफारी क्षेत्र में मौत हो गई थी। इससे पहले तीन जून को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते चिड़ियाघर में नौ वर्षीय एक शेरनी की मौत हो गई थी और अब तक कुल 14 में से सात शेर संक्रमित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा