लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मारे गए श्रीलंकाई नागरिक की पत्नी ने मांगा इंसाफ, इमरान खान ने कहा मैं खुद देख रहा हूं जांच

By रुस्तम राणा | Updated: December 5, 2021 11:56 IST

मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए उन्होंने कहा 'मेरे पति एक निर्दोष थे। मैंने खबरों में देखा कि उन्हें उस देश में इतना काम करने के बाद बेदर्दी से उनकी हत्या कर दी गई है।'

Open in App
ठळक मुद्देनिष्पक्ष जाँच की मांग करते हुए कहा- मेरे पति निर्दोष थेइमरान ने कहा मैं खुद देख रहा हूं मामले की जांच

ईशनिंदा मामले में पाकिस्तान के सियालकोट में लिंच किए गए श्रीलंकाई नागरिक की पत्नी निरूशी दिसानायके ने प्रधानमंत्री इमरान खान से न्याय की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए कहा 'मेरे पति एक निर्दोष थे। मैंने खबरों में देखा कि उन्हें उस देश में इतना काम करने के बाद बेदर्दी से उनकी हत्या कर दी गई है।'

आपको बता दें कि शुक्रवार को पंजाब प्रांत में सियालकोट की एक फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर काम करने वाले प्रियांथा दियावदाना को एक भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मारा डाला था और उनके शव को आग लगा दी थी। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के खिलाफ आतंकवाद की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसके अलावा पुलिस ने मॉब लिंचिंग से जुड़े इस मामले में एक टीम का गठन किया है, जो मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। अब तक मामले में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

वहीं प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना की अमानवीय बताते हुए  इसकी कड़ी निंदा की है। पीएम इमरान खान ने कहा, 'शर्म का दिन है इस मामले से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा'। 

पाकिस्तानी पीएम ने ट्विटर पर लिखा, "सियालकोट की फैक्ट्री में हुआ हमला और श्रीलंकाई मैनेजर को जिंदा जला दिया जाना पाकिस्तान के लिए एक शर्मनाक दिन है। मैं खुद इसकी जाँच को देख रहा हूं। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दी जाएगी। गिरफ़्तारियां की जा रही हैं।"

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट