लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका सरकार आम जनता के लिए मार्च से कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत करेगी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 17:51 IST

Open in App

कोलंबो, आठ फरवरी श्रीलंका सरकार मार्च के पहले सप्ताह से आम जनता के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान 60 साल से अधिक आयु वालों को प्राथमिकता मिलेगी। श्रीलंका की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा मंत्री सुदर्शनी फर्नांडोपुल्ले ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका ने भारत की ओर से निशुल्क 50,000 कोविड-19 टीकों की खेप प्राप्त होने के बाद जनवरी अंत से अपने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया था।

सुदर्शनी ने कहा कि अगले महीने से आम जनता के लिए कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों के साथ की जाएगी। साथ ही 30 से 60 आयु वर्ग के कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि अब तक पुलिस और सैन्यकर्मियों समेत 1,60,000 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?