लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के प्रस्ताव को खारिज करने की अपील की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 14:17 IST

Open in App

कोलंबो, 24 फरवरी श्रीलंका के विदेश मंत्री ने यूएनएचआरसी के सदस्य देशों से श्रीलंका में मानवाधिकार को लेकर जवाबदेही और सुलह-सफाई पर आगामी प्रस्ताव को खारिज करने की अपील करते हुए इसे देश के खिलाफ ‘राजनीति से प्रेरित’ कदम बताया।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के सत्र को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्द्धना ने परिषद से प्रस्ताव को खारिज करने की अपील की।

मंत्री ने आगामी दिनों में लाए जाने वाले प्रस्ताव को आधारहीन और श्रीलंका के खिलाफ राजनीति से प्रेरित कदम बताया।

गुणवर्द्धना की टिप्पणी ऐसे वक्त आयी है जब देश ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त मिशेल बाचेलेट की एक रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। इस रिपोर्ट में 2009 में लिट्टे के साथ सशस्त्र संघर्ष के अंतिम चरण के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पाबंदी लगाने और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत प्रक्रिया शुरू करने समेत कई कदम उठाने का आह्वान किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को यूएनएचआरसी के सत्र में मसौदा प्रस्ताव को पेश किए जाने की संभावना है।

मसौदा प्रस्ताव में श्रीलंका में मानवाधिकार की स्थिति पर उच्चायुक्त कार्यालय को रिपोर्ट करने और निगरानी बढ़ाने समेत सुलह-सफाई की प्रक्रिया में प्रगति तथा जवाबदेही के विषय को शामिल किए जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला