लाइव न्यूज़ :

Sri Lanka power cut: छह घंटे के बाद समूचे श्रीलंका में बिजली बहाल, कोलंबो अब भी अंधेरे में, सड़कों पर भारी जाम

By भाषा | Updated: August 17, 2020 21:47 IST

बिजली गुल होने के बाद स्ट्रीट लाइटें बंद होने से कोलंबो में सड़कों पर अंधेरा छा गया। यातायात सिग्नल बंद होने के बाद कई सड़कों पर भारी जाम लग गया।

Open in App
ठळक मुद्देसीलोन बिजली बोर्ड (सीईबी) ने कहा है कि केरावलापिटिया ग्रिड सब स्टेशन में संचरण संबंधी दिक्कतें आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। छह घंटे के बाद देश के कई हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी लेकिन कोलंबो अब भी अंधेरे में है।

कोलंबोः प्रमुख ऊर्जा संयंत्र में तकनीकी खामी के कारण समूचे श्रीलंका में सोमवार को बिजली गुल हो गयी। दोपहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। छह घंटे के बाद देश के कई हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी लेकिन कोलंबो अब भी अंधेरे में है।

सीलोन बिजली बोर्ड (सीईबी) ने कहा है कि केरावलापिटिया ग्रिड सब स्टेशन में संचरण संबंधी दिक्कतें आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। बिजली गुल होने के बाद स्ट्रीट लाइटें बंद होने से कोलंबो में सड़कों पर अंधेरा छा गया। यातायात सिग्नल बंद होने के बाद कई सड़कों पर भारी जाम लग गया।

श्रीलंका की नयी संसद का सत्र 20 अगस्त को

श्रीलंका की नयी संसद का उद्घाटन सत्र 20 अगस्त को होगा, जिस दौरान राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अगले पांच वर्षों के लिए अपनी सरकार की नीति पेश करेंगे। यह घोषणा रविवार को की गई। एक बयान में कहा गया है, ‘‘संसद के महासचिव डी दसानायके ने सभी सांसदों को सूचित कर दिया है कि वे नौवीं संसद की पहली बैठक में शामिल हों। यह 20 अगस्त 2020 को सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी।’’ प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे नीत श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) ने गत पांच अगस्त हो हुए आम चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की थी।

पार्टी ने 225 सदस्यीय संसद में दो तिहाही बहुमत हासिल किया है। एसएलपीपी सरकार के सदन में 150 सदस्य हैं, जबकि संयुक्त विपक्ष के 75 सदस्य हैं। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अगले पांच वर्षों के लिए अपनी सरकार का नीतिगत बयान पेश करेंगे। राष्ट्रपति संसद के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उन्हें सत्र में हिस्सा लेने की संवैधानिक तौर पर अनुमति है।

अधिकारियों ने बताया कि 225 निर्वाचित सदस्यों में से 75 नये हैं। महिलाओं का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कम होकर 10 हो गया है, जो कि पिछली संसद में 13 था। संसद का उद्घाटन सत्र पहले 14 मई से होना था। हालांकि, चुनाव को कोविड-19 के चलते दो बार टालना पड़ा। यह सत्र सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ होगा।

टॅग्स :श्रीलंकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!