लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: सिनेमाघर के पास खड़ी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को पुलिस ने नियंत्रित विस्फोट से उड़ाया

By भाषा | Updated: April 24, 2019 16:34 IST

Open in App

सिलसिलेवार बम धमाकों से विचलित श्रीलंका में अब भी ‘हाई अलर्ट’ जारी है, जिसके चलते पुलिस ने बुधवार को यहां सिनेमाघर के पास खड़ी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को नियंत्रित विस्फोट से उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि दक्षिणी कोलंबो में सवॉय सिनेमा के पास के इलाके को खाली कराकर बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध मोटरसाइकिल पर नियंत्रित विस्फोट किया।

हालांकि मोटरसाइकिल से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। श्रीलंका पुलिस ने सभी वाहन चालकों से कहा है कि वे शहर में कहीं भी अपना वाहन खड़ा करने पर अपना टेलीफोन नम्बर वाहन के पास छोड़कर जाएं।

गौरतलब है कि गत रविवार को ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और होटलों में हुए सिलसिलेवार हमलों में 359 लोग मारे गए हैं। मामले में अभी तक 60 लोगों गिरफ्तार किया गया है। द्वीप राष्ट्र में अब तक के इन सबसे घातक हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। 

एक महिला समेत 9 आत्मघाती हमलावर शामिल 

श्रीलंका में ईस्टर संडे को जो जर्बदस्त बम धमाके हुए थे, उनमें एक महिला समेत नौ आत्मघाती हमलावर शामिल थे तथा इस हमले के संबंध में संदेह के आधार पर अबतक 60 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन के सदस्य बताये जा रहे इन आत्मघाती बम हमलावरों ने रविवार को गिरजाघरों और लक्जरी होटलों में जबर्दस्त हमला किया था जिसमें कम से कम 359 लोगों की जान चली गयी थी।

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल