लाइव न्यूज़ :

Sri Lanka: दो दिन कतार में लगने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका को मिला तेल, सकंट में मदद के लिए भारत का जताया आभार, बताया बड़ा भाई

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2022 10:22 IST

क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने ने भारत की मदद के लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "भारत हमारे लिए एक भाई देश की तरह है। वे हमारी बहुत मदद कर रहे हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। यह एक बड़ी समस्या है और भारत हमेशा हमारा समर्थन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंकाई चमिका क्रिकेटर करुणारत्ने ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया थाचमिका ने कहा कि वह दो दिनों से पेट्रोल पंप की लंबी कतार में खड़े थे आज तेल मिल पायाश्रीलंका इस साल अगस्त में एशिया कप 2022 की मेजबानी करने जा रहा है

कोलंबो: श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने देश के हालात को लेकर बेहद चिंतित हैं। चमिका ने बताया कि दो दिन तक लंबी कतार में लगने के बाद वे गाड़ी में तेल भरवा पाए हैं। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले एक युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अब देश में हालिया संकट से परेशान हैं। हालांकि इस संकट की घड़ी में भारत की मदद के लिए आभार जताया। चमिका ने भारत को बड़ा भाई बताया।

क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने ने भारत की मदद के लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "भारत हमारे लिए एक भाई देश की तरह है। वे हमारी बहुत मदद कर रहे हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। यह एक बड़ी समस्या है और भारत हमेशा हमारा समर्थन करता है। करुणारत्ने ने आगे कहा कि  भारत के साथ हमारा एक समृद्ध इतिहास है। हम जानते हैं कि हम संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हर चीज के लिए भारत का धन्यवाद। हम बेहतर और बेहतर होते रहेंगे।

 श्रीलंका ईंधन और अन्य आवश्यक आपूर्ति की भारी कमी का सामना कर रहा है और बढ़ती मुद्रास्फीति के साथ अपने सबसे खराब आर्थिक संकट की चपेट में है। तेल आपूर्ति की कमी ने स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को अगली सूचना तक बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है।

शनिवार को एएनआई से विशेष बातचीत में क्रिकेटर ने कहा, "सौभाग्य से दो दिनों तक लंबी कतार में रहने के बाद तेल मिल गया। क्रिकेटर ने कहा कि भारी ईंधन संकट के कारण मैं अपने क्रिकेट अभ्यासों में भी नहीं जा पा रहा हूं। गौरतलब है कि श्रीलंका इस साल अगस्त में एशिया कप 2022 की मेजबानी करने जा रहा है। लेकिन ईंधन की भारी कमी के साथ-साथ पूरा देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

करुणात्ने ने कहा कि दो अहम सीरीज और लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के मैचों की घोषणा हो चुकी है। एशिया कप आ रहा है और इस साल एलपीएल भी निर्धारित है। मुझे नहीं पता कि क्या होगा क्योंकि मुझे अभ्यास के लिए कोलंबो और अलग-अलग जगहों पर जाना है और क्लब सीजन में भाग लेना है। ईंधन की कमी के कारण। मैं अभ्यास में नहीं जा सकता .. दो दिन से मैं कहीं नहीं गया क्योंकि..मैं पेट्रोल के लिए लंबी कतारों में लगा हूं। सौभाग्य से मुझे तेल आज मिल गया। 10 हजार का तेल भरवाया है जो दो से तीन दिनों तक चलेगा। 

टॅग्स :श्रीलंकाश्रीलंका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

क्रिकेटदुशमंथा चमीरा, पथुम निसंका और कामिंदु मेंडिस को एनओसी?, दिल्ली कैपिटल्स-सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल