लाइव न्यूज़ :

ईस्टर संडे विस्फोट: श्रीलंका की एक संसदीय समिति ने ताज समुद्र होटल से 21 अप्रैल को रुकने वाले अतिथियों की मांगी सूची

By भाषा | Updated: July 11, 2019 18:59 IST

‘डेली मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक संसदीय प्रवर समिति (पीएससी) के अध्यक्ष आनंद कुमारासिरी ने कल शाम समिति की सुनवाई के दौरान होटल ताज समुद्र के अतिथियों की सूची मांगी।

Open in App

श्रीलंका में ईस्टर संडे के दिन हुए विस्फोट की जांच कर रही श्रीलंका की एक संसदीय समिति ने लग्जरी ताज समुद्र होटल से उन अतिथियों की सूची देने को कहा है जो वहां रूके थे और जिन्होंने 21 अप्रैल की सुबह वहां नाश्ता किया था। ‘डेली मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक संसदीय प्रवर समिति (पीएससी) के अध्यक्ष आनंद कुमारासिरी ने कल शाम समिति की सुनवाई के दौरान होटल ताज समुद्र के अतिथियों की सूची मांगी।

कुमारासिरी ने कहा, ‘‘ इस सूची से इसपर रोशनी डाली जा सकती है कि क्यों आतंकवादियों ने होटल ताज समुद्र को छोड़ दिया।’’ संसद के सदस्य दयासिरी जयसेकरा ने समिति को कहा कि अपने अधिकारियों को यह निर्देश दे कि क्यों ईस्टर संडे के हमलावरों में से एक ने ताज समुद्र होटल का निरीक्षण करने के बाद भी वहां बम विस्फोट नहीं किया।

उन्होंने इसका पता लगाने को भी कहा कि 21 अप्रैल को होटल में कौन रूके हुए थे। जयसेकरा की इस टिपप्णी के बाद संसदीय प्रवर समिति के प्रमुख की टिप्पणी आई है। आत्मघाती हमलावरों में से एक अब्दुल लतीफ मोहम्मद जमील ने 21 अप्रैल को ताज समुद्र होटल में बम विस्फोट करने की कोशिश की थी लेकिन उसका बम शायद नहीं फटा।

वह होटल परिसर से निकलता हुए दिखा। इसके बाद उसने खुद को देहीवाला उपनगर में स्थित एक मोटल में उड़ा लिया। वहां दो अतिथियों की मौत हो गई।

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट...जब बम धमाके में बाल-बाल बचा ICC अधिकारी, फ्लोर के ठीक नीचे हुआ था विस्फोट

विश्वश्रीलंका में फिर हमला करना चाहते थे हमलावर, पिछले साल ली थी 260 लोगों की जान, जांच टीम ने किया खुलासा

विश्वश्रीलंका में जल्द बुर्के पर लगेगा BAN, जातीय या धार्मिक आधार पर बने राजनीतिक दलों के पंजीकरण रद्द हो

विश्वश्रीलंका में हमलाः चार महीने के बाद आपातकाल खत्म, 258 लोगों की मौत हुई थी

भारतश्रीलंका में ईस्टर को हुए बम विस्फोट मामले की जांच कर सकती है NIA, विदेशों में जांच का होगा पहला मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा