लाइव न्यूज़ :

इस देश ने भारत समेत 6 अन्य देशों के आगंतुकों को 5 महीने के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को दी मंजूरी

By रुस्तम राणा | Updated: October 24, 2023 17:20 IST

श्रीलंका ने मंगलवार को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 31 मार्च 2024 तक पांच महीने के लिए भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित सात देशों से आने वाले आगंतुकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को मंजूरी दे दी। 

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका ने भारत समेत 6 अन्य देशों के आगंतुकों को 5 महीने के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को मंजूरी दी विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन, रूस, भारत, थाईलैंड और इंडोनेशिया के पर्यटक मुफ्त वीजा के हकदार होंगेकई देशों के पर्यटकों को वीजा से छूट देने का मकसद "श्रीलंका में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है

कोलंबो: श्रीलंका ने अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत समेत 6 अन्य देशों के आगंतुकों को 5 महीने के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को मंजूरी दी है। पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा कि श्रीलंका ने मंगलवार को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 31 मार्च 2024 तक पांच महीने के लिए भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित सात देशों से आने वाले आगंतुकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को मंजूरी दे दी। 

उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इन देशों के आगंतुकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को मंजूरी दे दी है। श्रीलंका समाचार वेबसाइट डेलीन्यूज के अनुसार, मंत्रालय ने पहले कहा था कि आगामी कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है और तदनुसार, यह प्रस्ताव रखा गया है कि चीन, रूस, भारत, थाईलैंड और इंडोनेशिया के पर्यटक मुफ्त वीजा के हकदार होंगे।

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया और कहा, "कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है।"

एक बयान में, पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि कई देशों के पर्यटकों को वीजा से छूट देने का मकसद "श्रीलंका में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है। आने वाले वर्षों में पर्यटकों की संख्या बढ़कर पांच मिलियन होने की उम्मीद है।" मंत्रालय ने आगे कहा कि चीन ने चीनी पर्यटकों की यात्रा के लिए जिन 20 देशों की घोषणा की है उनमें श्रीलंका भी शामिल है।

बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित कार्यक्रम से वीजा प्राप्त करने में खर्च होने वाले पैसे और समय की बचत होगी और उम्मीद है कि देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। मंत्रालय के मुताबिक, पर्यटकों की सुविधा के लिए श्रीलंका के अधिकांश पर्यटक स्थलों के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू की जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल