लाइव न्यूज़ :

Israel-Iran tension: भारत के लिए राहत की खबर, ईरान भारतीय अधिकारियों को इजरायल से संबंधित जब्त किए जहाज के चालक दल के सदस्यों से मिलने की इजाजत देगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2024 11:57 IST

ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि ईरान भारतीय अधिकारियों को इज़रायल के मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों से मिलने की इजाजत देगा।

Open in App
ठळक मुद्देईरान भारतीय अधिकारियों को इज़रायल के मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीयों से मिलने देगाईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन ने विदेश मंत्री जयशंकर से बातचीत के बाद लिया फैसलाईरान ने कहा कि भारतीय अधिकारियों का जल्द ही जहाज के चालक दल से मिलना संभव होगा

तेहरान:ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि ईरानभारतीय अधिकारियों को इज़रायल के मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों से मिलने की अनुमति देगा, जिसे इस हफ्ते के अंत में होर्मुज की खाड़ी में ईरानी कमांडो द्वारा जब्त कर लिया गया था।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक ईरानी विदेश मंत्रालय से बातचीत के एक रीडआउट के अनुसार अमीर-अब्दुल्लाहियन ने बीते रविवार की शाम में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हुई फोन पर बातचीत के बाद आश्वासन दिया। जयशंकर ने अब्दुल्लाहियन फोन कॉल के दौरान मालवाहक जहाज एमएससी एरीज़ के भारतीय चालक दल के सदस्यों की रिहाई का मुद्दा उठाया था।

रीडआउट में अमीर-अब्दुल्लाहियन के हवाले से कहा गया है, "हम जब्त किए गए जहाज के विवरण पर नज़र रख रहे हैं और जल्द ही भारत सरकार के प्रतिनिधियों के लिए उक्त जहाज के चालक दल से मिलना संभव होगा।"

रीडआउट में कहा गया है कि जयशंकर ने ईरान द्वारा जब्त किए गए जहाज में 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों की स्थिति के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की और इस संबंध में ईरान से सहायता का अनुरोध किया।

मालूम यूएई के तट से लगभग 80 किमी दूर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एक विशेष बल इकाई द्वारा जहाज को जब्त किए जाने के कुछ घंटों बाद भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि वे जहाज के 25 सदस्यीय चालक दल में से 17 भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए अपने ईरानी समकक्षों के संपर्क में हैं।

पुर्तगाली ध्वज वाले और इजराइल से जुड़े मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीयों में मास्टर भी शामिल हैं। चालक दल में चार फिलिपिनो, दो पाकिस्तानी, एक रूसी और एक एस्टोनियाई भी है। इटालियन-स्विस शिपिंग समूह एमएससी ने कहा है कि वह चालक दल की भलाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह जहाज लंदन स्थित ज़ोडियाक मैरीटाइम से जुड़ा है, जो इज़रायली अरबपति इयाल ओफ़र के ज़ोडियाक समूह का हिस्सा है।

टॅग्स :भारतईरानS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा