लाइव न्यूज़ :

वैदिक आश्रम के आध्यात्मिक गुरु का निधन, पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए भारत ले जाया गया

By भाषा | Updated: September 26, 2020 10:31 IST

गुरुकुलम् ने बताया कि एम्बुलैंस से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उसने कहा, ‘‘वह सबके प्रिय थे और सभी को उनकी याद आएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पिछले कई दशकों से वैदिक शिक्षा प्रदान कर रहे एक आश्रम के जाने माने हिंदू आध्यात्मिक गुरु का निधन हो गया है। उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए भारत ले जाया गया है।

वाशिंगटन: अमेरिका में पिछले कई दशकों से वैदिक शिक्षा प्रदान कर रहे एक आश्रम के जाने माने हिंदू आध्यात्मिक गुरु का निधन हो गया है और उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए भारत ले जाया गया है। पेंसिल्वेनिया में आर्ष विद्या गुरुकुलम् के उपाध्यक्ष स्वामी प्रत्यागबोधनंद का दिल का दौरा पड़ने के कारण 20 सितंबर को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1986 में आर्ष विद्या गुरुकुलम् की स्थापना की थी।अमेरिका में वेदांत की पारम्परिक शिक्षा देने वाला केंद्र स्थापित करने के कुछ समर्पित छात्रों के अनुरोध पर इस आश्रम की स्थापना की गई थी। आर्ष विद्या गुरुकुलम् द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वामी प्रत्यागबोधनंद को गुरुकुलम् की 34वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के बाद सीने में दर्द और घबराहट की समस्या हुई। इस समारोह में वह मुख्य वक्ताओं में से एक थे।

गुरुकुलम् ने बताया कि एम्बुलैंस से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उसने कहा, ‘‘वह सबके प्रिय थे और सभी को उनकी याद आएगी।’’ अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी भाषाओं को धाराप्रवाह बोलने वाले स्वामी प्रत्यागबोधनंद गीता, उपनिषदों और पंचदशी के अलावा तुलसी रामायण और भागवत पुराण पढ़ाया करते थे।

उनकी 22 सितंबर को एयरइंडिया के विमान से भारत जाने की योजना थी। उनकी पार्थिव देह को 25 सितंबर को एयर इंडिया के विमान से न्यूयॉर्क से मुंबई ले जाया गया। स्वामी प्रत्यागबोधनंद के भारत में, खासकर मुंबई और सूरत में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए सूरत में रखा गया है।

उनका अंतिम संस्कार वडोदरा के चणोद में शनिवार को होगा। अर्ष विद्या गुरुकुलम् ने एक बयान में आरोप लगाया कि स्वामी प्रत्यागबोधनंद के पार्थिव शरीर को भारत ले जाने की प्रक्रिया ‘‘बहुत तनावपूर्ण थी और आधिकारियों के सहयोग के अभाव ने हताश कर दिया’’।

इसके कारण पूरी प्रक्रिया में तीन दिन की देरी हुई। उसने कहा कि नौकरशाही संबंधी बाधा और अनावश्यक कागजी कार्य के कारण स्वामी प्रत्यागबोधनंद की पार्थिव देह को सूरत जाने से पहले सात घंटे से भी अधिक समय तक मुंबई हवाईअड्डे पर ही रखना पड़ा।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट