लाइव न्यूज़ :

कोविड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर स्पेन ने लिया बड़ा फैसला, अब केवल इन लोगों को दिया जाएगा ये टीका

By भाषा | Updated: April 8, 2021 11:12 IST

Coronavirus Vaccine: स्पेन ने फैसला लिया है कि कोरोना वायरस एस्ट्राजेनेका टीका अब केवल 60 साल से अधिक की उम्र के लोगों को दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देटीका लगाने के बाद खून के थक्के जमने संबंधी बातों को लेकर चर्चा में है एस्ट्राजेनेका वैक्सीनस्पेन ने ऐसे में एस्ट्राजेनेका टीका को केवल 60 साल से अधिक के उम्र के लोगों को अब देने का फैसला किया हैपिछले सप्ताह भी जर्मनी और फ्रांस ने टीके का इस्तेमाल बुजुर्ग लोगों तक सीमित कर दिया था

बार्सिलोना: स्पेन ने कोरोना वायरस से लड़ाई में एस्ट्राजेनेका टीके (Astrazeneca Vaccine) का इस्तेमाल केवल बुजुर्ग लोगों तक सीमित करने का फैसला किया है।

यह फैसला तब लिया गया है जब यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने कहा कि उसने टीके और खून के थक्के जमने के बीच ‘‘संभावित संबंध’’ का पता लगाया है। इसके बाद कई यूरोपीय देशों ने इस टीके का इस्तेमाल सीमित कर दिया।

स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डारियास ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रमुखों से मुलाकात के बाद बुधवार को घोषणा की कि अधिकारी टीके का इस्तेमाल 60 साल से अधिक तक की आयु के लोगों पर ही करेंगे।

अभी तक स्पेन ने एस्ट्राजेनेका का इस्तेमाल अपनी युवा आबादी पर किया है और इसे 65 वर्ष से कम उम्र की आबादी के लिए सीमित किया था। डारियास ने कहा कि अब ऊपरी सीमा को खत्म करने पर विचार किया जा रहा है।

डारियास ने कहा, ‘‘एस्ट्राजेनेका के साथ हमारी रणनीति निर्णायक है।’’

गत सप्ताह जर्मनी और फ्रांस ने टीके का इस्तेमाल बुजुर्ग लोगों तक सीमित कर दिया था और बुधवार को ब्रिटिश अधिकारियों ने सिफारिश की कि इस टीके का उपयोग 30 साल तक की आयु वाले वयस्कों पर न किया जाए।

स्पेन उन यूरोपीय देशों में से एक है जिसने पिछले महीने खून के थक्के जमने का पहला मामला सामने आने के बाद एस्ट्राजेनेका टीके का इस्तेमाल रोक दिया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका प्रशासन इस पर विचार करेगा कि 60 साल तक की आयु वाले उन नागरिकों के साथ क्या किया जाए जिन्होंने एस्ट्राजेनेका का पहला टीका लगवा लिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना