लाइव न्यूज़ :

स्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

By भाषा | Updated: November 16, 2020 11:34 IST

Open in App

केप कैनेवरल (अमेरिका), 16 नवंबर (एपी) स्पेसएक्स ने फाल्कन रॉकेट से चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) भेजा।

यह नासा का पहला ऐसा मिशन है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर भेजने के लिए किसी निजी अंतरिक्ष यान की मदद ली गई है।

फाल्कन रॉकेट ने रविवार रात को तीन अमेरिकियों और एक जापानी नागरिक को लेकर केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। स्पेस एक्स के यान से दूसरी बार अंतरिक्ष यात्रियों को रवाना किया गया है।

इस ‘ड्रैगन’ कैप्सूल यान को इसके चालक दल के सदस्यों ने 2020 में दुनियाभर में आई चुनौतियों को देखते हुए ‘रेसिलियंस' नाम दिया गया है। यान प्रक्षेपण के नौ मिनट बाद अपनी कक्षा में पहुंचा। इसके सोमवार को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है और यह बसंत तक वहां रहेगा।

कमांडर माइक हॉप्किन्स ने प्रक्षेपण से ठीक पहले कहा, ‘‘इस मुश्किल समय में मिलकर काम करके, आपने देश एवं दुनिया को प्रेरित किया है। इस शानदार यान को रेसिलियंस नाम दिया गया है।’’

स्पेसएक्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी एलन मस्क को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण दूर से ही इस पर नजर रखने पर मजबूर होना पड़ा।

कैप्सूल के कक्षा में पहुंचते ही कैलिफोर्निया में स्थित स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।

इस प्रक्षेपण से अमेरिका और अंतरिक्ष स्टेशन के बीच चालक दल के सदस्यों के बारी-बारी से आने जाने की लंबी श्रृंखला की शुरुआत होगी।

अधिकारियों ने कहा कि अधिक लोगों का मतलब है कि प्रयोगशाला में अधिक वैज्ञानिक अनुसंधान होगा।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद के अध्यक्ष माइक पेंस ने नासा प्रशासक जिम ब्रिडनस्टीन के साथ मिलकर प्रक्षेपण देखा।

पेंस ने कहा, ‘‘इसके प्रक्षेपण के बाद करीब एक मिनट तक मेरी सांसें थमी रहीं।’’

अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों में अमेरिकी वायुसेना के कर्नल और अंतरिक्ष यात्री माइक हॉप्किन्स, नौसेना कमांडर एवं अंतरिक्ष यात्री विक्टर ग्लोवर (जो अंतरिक्ष स्टेशन पर पूरे छह महीने बिताने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री होंगे), भौतिक वैज्ञानिक शैनन वॉकर और जापानी अंतरिक्ष यात्री सोइची नोगुची शामिल हैं।

इन चार अंतरिक्ष यात्रियों से पहले कजाखस्तान से पिछले महीने दो रूसी और एक अमेरिकी यात्रियों ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक