लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया: कोरोना वायरस संकट के बीच संसदीय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी ने हासिल की बड़ी जीत

By भाषा | Updated: April 16, 2020 14:35 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट के बीच दक्षिण कोरिया में मतदान के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकले। ऐसे में यहां संसदीय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया में सत्तारूढ़ पार्टी ने संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।रूढ़िवादियों को सघन जनसंख्या वाले सियोल मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में बेहद खराब हार का सामना करना पड़ा है।

सियोल: दक्षिण कोरिया में सत्तारूढ़ पार्टी ने संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट के बीच हुए मतदान के बावजूद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आए थे और मतों के प्रतिशत ने पिछले तीन दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी और उसके चुनावी ब्लॉक के घटक दल ने मिलकर संसद की 300 सीटों में से 180 सीटें जीत ली हैं। 

वहीं रूढ़िवादियों को सघन जनसंख्या वाले सियोल मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में बेहद खराब हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत से राष्ट्रपति मून जेई-इन के अपने मुख्य घरेलू और विदेशी उद्देश्यों को पूरा करने का मौका फिर से मिल गया है। खास तौर पर इसमें परमाणु हथियार रखने वाले उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक संबंधों को पुनर्जीवित करना शामिल है। 

वहीं इसके साथ ही उनके सामने ऐतिहासिक स्वास्थ्य संकट भी है जो दक्षिण कोरिया के कारोबार को भी प्रभावित कर रहा है जिससे लोगों के रोजगार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली हे-चान ने पार्टी की एक बैठक में कहा, 'हम भारी जिम्मेदारी महसूस करते हैं जिसने हमारी जीत के आनंद को दबा दिया है।' राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने बताया कि बुधवार को मतदान 66.2 फीसदी दर्ज किया गया जो कि 1992 के 71.9 फीसदी मतदान से अब तक हुए मतदान का सबसे ज्यादा है।

 

टॅग्स :दक्षिण कोरियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल