लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: घर में भी संक्रमण का खतरा! शोध में खुलासा, बाहर से ज्यादा घरों में संक्रमित हो रहे लोग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 23, 2020 07:08 IST

दक्षिण कोरिया के महामारी विशेषज्ञों ने एक अध्ययन के बाद खुलासा किया है कि घरों में रह रहे लोग भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। ये स्टडी अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन में प्रकाशित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे दक्षिण कोरिया में हुए स्टडी में पाया है कि लोग घर के अंदर ज्‍यादा संक्रमित हो रहे अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन में प्रकाशित हुआ ये अध्ययन

कोविड-19 वायरस से बचने के लिए दुनियाभर में गाइडलाइन लगभग एक जैसी हैं. सर्तकता बरतने वाले, घर पर रहें, सुरक्षित रहें के नियम का पालन भी कर रहे हैं. दक्षिण कोरिया के शोधकर्ताओं ने लेकिन घर पर सुरक्षित रहने की बात पर सवाल खड़ा कर दिया है. अध्ययन के अनुसार बाहर से ज्यादा लोग घरों में संक्रमित हो रहे हैं.

दक्षिण कोरिया के महामारी विशेषज्ञों ने अपने अध्ययन में पाया है कि लोग घर के अंदर होने वाले संपर्कों की वजह से संक्रमित हो रहे हैं. यह अध्ययन अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन में 16 जुलाई को प्रकाशित हुआ है. दक्षिण कोरिया महामारी रोकथाम केंद्र के निदेशक जिओंग इउन क्योंग ने कहा, ऐसा इसलिए है कि इस उम्र समूह के लोगों का परिवार के सदस्यों से नजदीकी संपर्क होता है और उन्हें ज्यादा संरक्षण या सहायता की जरूरत होती है.

अध्ययन में यह भी पाया गया है कि बच्चों में वायरस के गंभीर मामलों का खतरा कम होता है. यह आंकड़े 20 जनवरी से लेकर 27 मार्च के बीच एकत्र किए गए थे. 100 में से केवल दो लोग घर के बाहर वायरस के संपर्क में आए. 5706 मरीजों पर शोध किया गया जो संक्रमित थे और 59 हजार ऐसे लोगों को शामिल किया गया जो उनके संपर्क में आए थे.

इस शोध से पता चला है कि 100 में से केवल दो लोग घर के बाहर कोरोना वायरस के संपर्क में आए. वहीं 10 में से 1 व्यक्ति घर के अंदर कोरोना वायरस के संपर्क में आया. शोध में यह भी पाया गया कि जब बुजुर्ग और किशोर संक्रमित हुए तब घर के ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आए.

टॅग्स :कोरोना वायरसदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा