लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस फिर पसार रहा है पैर! सामने आए 38 नये मामले,एक की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2020 10:28 IST

साउथ कोरिया में कोरोना वायरस के 38 नए सामने आए है, साथ ही 1शख्स की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कुल मामले 11,852 हो गए और इस घातक वायरस के कारण अब तक 274 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के 38 नये मामले सामने आए हैंदक्षिण कोरिया में अब संक्रमण के कुल मामले 11,852 हो गए है और 274 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है

सियोल: दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की इसके चलते मौत हो गई। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 11,852 हो गए और इस घातक वायरस के कारण अब तक 274 लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण कोरिया रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने मंगलवार को बताया कि 35 नये मामले घनी आबादी वाले सियोल महानगरीय क्षेत्र से सामने आए जहां अधिकारी मनोरंजन स्थलों, गिरजाघर की प्रार्थना सभाओं और कम आय वाले श्रमिकों से जुड़े संक्रमण के मामलों को पता लगाने में संघर्ष करते दिख रहे हैं।

अब तक संक्रमण के कम से कम 1,300 मामले अंतरराष्ट्रीय आगमन से जुड़े हुए हैं जिनमें से करीब 90 प्रतिशत दक्षिण कोरिया के ही नागरिक हैं जो अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने के बीच स्वदेश लौटे।

संक्रमण के फिर से पैर पसारने के बीच अधिकारी लगातार लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील कर रहे हैं लेकिन वे अप्रैल में सामाजिक दूरी संबंधी नियमों में ढील देने के बाद इसे फिर से लागू में हिचकिचा रहे हैं और उनका कहना है कि ऐसा करने से संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था पर और मार पड़ने की आशंका है।

गौरतलब है कि दुनिया भर में 70 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं जबकि चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 20 लाख के करीब मामले सामने आए हैं और एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले 266598 हो गये हैं और 7466 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :दक्षिण कोरियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा