लाइव न्यूज़ :

South Africa Bus Crash: 164 फुट नीचे खाई में गिरी बस, आठ साल का बच्चा जीवित बचा, 45 लोगों की मौत, ईस्टर उत्सव में जा रहे थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2024 13:23 IST

South Africa Bus Crash: लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गयी जिसके बाद उसमें आग लग गयी।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में केवल आठ साल का एक बच्चा जीवित बचा है जिसका उपचार किया जा रहा है। बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है।बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी।

South Africa Bus Crash: दक्षिण अफ्रीका में बृहस्पतिवार को ईस्टर उत्सव के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से नीचे गिर गयी और उसमें आग लग गयी जिससे कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी। उत्तरी लिम्पोपो प्रांत के प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में केवल आठ साल का एक बच्चा जीवित बचा है जिसका उपचार किया जा रहा है। उसे गंभीर चोट आयी हैं। लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गयी जिसके बाद उसमें आग लग गयी।

प्रांतीय सरकार ने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन कई शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है और वे अभी बस में ही फंसे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि उनका मानना है कि बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है।

उनके मुताबिक ऐसा लगता है कि बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी। राष्ट्रीय परिवहन विभाग ने बताया कि परिवहन मंत्री सिंडिसिवे चिकुंगा एक सड़क सुरक्षा अभियान के लिए लिम्पोपो प्रांत में मौजूद थीं और उन्होंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है तथा उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ईस्टर की छुट्टियों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के खतरे से अक्सर आगाह करती रहती है क्योंकि यह सड़क यात्रा के लिए व्यस्त और खतरनाक समय होता है। पिछले साल ईस्टर सप्ताहांत के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल